विधानसभा में राज्यपाल ने हंगामे के बीच अपने अभिभाषण की शुरूआत की। इधर राज्यपाल अपना अभिभाषण प्रस्तुत करते रहे, उधर विपक्ष हंगामा करता रहा। विधानसभा के बजट सत्र की शुरूआत मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा लिखित पुस्तक के विमोचन से प्रारंभ हुई। यह विमोचन महामहिम राज्यपाल डॉ. केके पॉल द्वारा किया गया। पुस्तक विमोचन के बाद 11:00 बजे विधानसभा सत्र में भाषण देने के लिए राज्यपाल सदन के अंदर पहुंचे। इस दौरान कांग्रेसी विधायक गैरसैण को स्थाई राजधानी घोषित करने की मांग को लेकर सदन में हंगामा करने लगे। हंगामें के बीच राज्यपाल नेे अपना भाषण शुरु किया। राज्यपाल ने अपने अभिभाषण में कहा कि उत्तराखंड राज्य निर्माण के लिए लोगों ने कुर्बानी दी है। राज्य को उत्तरोत्तर विकास की ऊंचाइयों तक पहुंचाने के साथ-साथ स्वच्छ, पारदर्शी नीति को अपनाते हुए भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाना सरकार की प्राथमिकता रही है। महामहिम राज्यपाल ने कहा कि अंतिम व्यक्ति को राष्ट्र की मुख्यधारा से जोड़ने के साथ राज्य गठन के सपनों को साकार करने का प्रयास मेरी सरकार द्वारा किया जा रहा है।
प्रेदश के अंतिम व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ना मेरी सरकार का प्रयास : राज्यपाल
RELATED ARTICLES