Homeराज्यउत्तराखण्ड आधा किलो चरस के साथ दो तस्कर पुलिस की गिरफ्त में! 

 आधा किलो चरस के साथ दो तस्कर पुलिस की गिरफ्त में! 

बीते सोमवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवम क्षेत्राधिकारी विकासनगर के निकट पर्यवेक्षण में थाना चकराता पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों का चेकिंग अभियान चलाया, जिसके चलते दो अभियुक्तों 1- जयपाल सिंह पुत्र दौलत दास नि ग्राम सुजोऊ तहसील चकराता व 2- दीपक पुत्र नरेश नि अमोली चकराता को आधा किलो (500 ग्राम) चरस के साथ पकड़ा।दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध 8/20 NDPS एक्ट के अंतर्गत गिरफ्तार कर कार्यवाही की जा रही है । पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया की वे आर्मी एरिया और चकराता बाजार में चरस बेचते थे, इनमें दीपक आर्मी ऐरिया में सफाई कर्मचारी है ।

नाम पता अभियुक्त….
1. जयपाल सिंह पुत्र दौलत दास नि0 ग्राम सुजोऊ तहसील चकराता, उम्र 30 वर्ष।
2. दीपक पुत्र नरेश नि अमोली चकराता थाना चकराता, उम्र 22 वर्ष।

बरामदगी ….
1. अभियुक्त जयपाल से 300 ग्राम चरस
2. अभियुक्त दीपक से 200 ग्राम चरस

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular