प्रशासन केदारनाथ यात्रियों को कम्बल और छाता उपलब्ध करवाएगा

जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने बताया कि धाम में दर्शनों के लिए यात्रियों को बहुत देर तक लाइन में खड़े रहना पड़ रहा है। जिस कारण उनकी तबीयत बिगड़ने की आशंका है।

केदारनाथ धाम

यात्रियों कि इस तकलीफ को देखते हुए प्रशासन तीन हजार छाते मंगवा रहा है, जो लाइन में खड़े यात्रियों को बांटे जाएंगे। दर्शनों के बाद इन्हें वापस ले लिया जाएगा। इसके साथ ही केदारनाथ में ठंड लगने से यात्रियों की तबीयत बिगड़ने के मामलों को देखते हुए इलेक्टिक कंबल भी मंगाए जा रहे हैं। जिन यात्रियों की ठंड लगने से तबीयत बिगड़ेगी, उन्हें ये कंबल उपलब्ध कराए जायेंगे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here