Homeराज्यउत्तराखण्डप्रशासन केदारनाथ यात्रियों को कम्बल और छाता उपलब्ध करवाएगा

प्रशासन केदारनाथ यात्रियों को कम्बल और छाता उपलब्ध करवाएगा

जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने बताया कि धाम में दर्शनों के लिए यात्रियों को बहुत देर तक लाइन में खड़े रहना पड़ रहा है। जिस कारण उनकी तबीयत बिगड़ने की आशंका है।

केदारनाथ धाम

यात्रियों कि इस तकलीफ को देखते हुए प्रशासन तीन हजार छाते मंगवा रहा है, जो लाइन में खड़े यात्रियों को बांटे जाएंगे। दर्शनों के बाद इन्हें वापस ले लिया जाएगा। इसके साथ ही केदारनाथ में ठंड लगने से यात्रियों की तबीयत बिगड़ने के मामलों को देखते हुए इलेक्टिक कंबल भी मंगाए जा रहे हैं। जिन यात्रियों की ठंड लगने से तबीयत बिगड़ेगी, उन्हें ये कंबल उपलब्ध कराए जायेंगे।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular