Homeब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़: उत्तराखंड में पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी, 12 जिलों में...

ब्रेकिंग न्यूज़: उत्तराखंड में पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी, 12 जिलों में दो चरणों में होगा मतदान |

देहरादून: उत्तराखंड राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनाव 2025 की अधिसूचना जारी कर दी है, जिसमें हरिद्वार जनपद को छोड़ प्रदेश के 12 जिलों में दो चरणों में मतदान कराया जाएगा।

चुनाव प्रक्रिया 25 जून से शुरू होगी, जिसमें नामांकन 25 से 28 जून तक सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक किया जा सकेगा, नामांकन पत्रों की जांच 29 जून से 1 जुलाई तक होगी और नाम वापसी की अंतिम तिथि 2 जुलाई निर्धारित की गई है।

पहले चरण में चुनाव चिन्हों का आवंटन 3 जुलाई को होगा और मतदान 10 जुलाई को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक कराया जाएगा, जबकि दूसरे चरण में सिंबल 8 जुलाई को दिए जाएंगे और मतदान 15 जुलाई को होगा। दोनों चरणों की मतगणना 19 जुलाई 2025 को की जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी संबंधित जिलों में विस्तृत सूचना जल्द जारी करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments