देहरादून- उत्तराखंड मे चुनावी माहौल में गरमी भरने 14 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रुद्रपुर आ रहे। वहीं कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के दौरान विरेाध प्रदर्शन और घेराव करने का ऐलान किया है। इस विरोध प्रदर्शन की कमान खुद प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह संभालेंगे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में सभी विधायक और शीर्ष पदाधिकारी भी इस प्रदर्शन में शामिल होंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 14 फरवरी को रुद्रपुर कूच का आह्वान किया है।
कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम के अनुसार 14 फरवरी को रुद्रपुर पहुंचकर कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी ताकत से मोदी का विरोध करेंगे। प्रधानमंत्री का घेराव किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हरिद्वार और सहारनपुर जिले में जहरीली शराब से मौत का आंकड़ा डेढ़ सौ तक पहुंच चुका है, लेकिन प्रधानमंत्री ने संवेदना का एक शब्द नहीं बोला है। जो कार्रवाई यूपी और उत्तराखंड अब कर रहे हैं, यदि वे पहले की होती, तो मौत का ये आंकड़ा नहीं होता। उन्होंने कहा कि दो साल में गन्ना किसानों से किया गया वायदा पूरा नहीं हुआ है। राफेल सौदे में भ्रष्टाचार हुआ है। चौकीदार के चोर होने के साफ प्रमाण मिले हैं। यह अब किसी से छिपा नहीं है।
