देहरादून- 3:30 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कॉर्बेट पार्क से सड़क मार्ग द्वारा रुद्रपुर के लिए रवाना हुए। प्रधानमंत्री की वाया रोड से रुद्रपुर आने की सूचना पर सड़क पर खडे वाहनों को पुलिस कर्मियों ने हटाया। 3:45 पीएम मोदी की जनसभा के लिए मंच पर केंद्रीय मंत्री थावर चंद्र गहलोत, प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, सांसद भगत सिंह कोश्यारी, सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत, पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, रमेश पोखरियाल निशंक के अलावा शिव प्रकाश, श्याम जाजू, अजय भट्ट, राजलक्ष्मी, सत्यपाल महाराज, अरविंद पांडेय, यशपाल आर्य, हरक सिंह रावत, रेखा आर्य आदि मौजदू हैं। सहकारिता के पंडाल में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और उच्च शिक्षा मंत्री धनसिंह रावत पहुंच गए हैं।
