Homeउत्तराखण्डउत्तरकाशीप्रधानमंत्री मोदी के प्रधान सचिव पी के मिश्रा ने सिलक्यारा सुरंग रेस्क्यू...

प्रधानमंत्री मोदी के प्रधान सचिव पी के मिश्रा ने सिलक्यारा सुरंग रेस्क्यू ऑपरेशन का किया निरीक्षण, टनल में फँसे श्रमिकों से की बातचीत ।

उत्तरकाशी – उत्तरकाशी के सिलक्या टनल में फंसे 41 मजदूरों को निकालने का काम युद्ध स्तर पर हो रहा है। रेस्क्यू के लिए टीम में दिन-रात लगी हुई है, लेकिन किसी न किसी कारण काम में बाधा आ रही है। ऐसे में मजदूरों को आज सुरंग में फंसे हुए 16 दिन हो चुके हैं।

अगर मशीन के बाद अब वर्टिकल ड्रिलिंग का काम कल से शुरू हो गया है, जिसमें 36 मीटर की ड्रिलिंग भी की जा चुकी है।

ऐसे में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत केंद्रीय मंत्री वीके सिंह भी उत्तरकाशी में डेरा जमा चुके हैं।
वहीं अब प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव पीके मिश्रा उत्तरकाशी पहुंचे।

जहां उन्होंने सिलक्यारा टनल रेस्क्यू ऑपरेशन का निरीक्षण किया, साथ ही सुरंग में फंसे मजदूरों के लिए भेजे जा रहे भोजन सामग्री की जानकारी ली।

प्रधान सचिव पीके मिश्रा ने सुरंग के अंदर फंसे मजदूरों से बातचीत कर उनका हाल-चाल जाना।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular