Homeराज्यउत्तर प्रदेशप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लालकिले पर फहराया तिरंगा, पाकिस्तान को दिया कड़ा...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लालकिले पर फहराया तिरंगा, पाकिस्तान को दिया कड़ा संदेश……..

देश आज 73वें स्वतंत्रता दिवस के जश्न में डूबा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार सुबह लालकिले पर तिरंगा फहराया और देश को संबोधित किया. लालकिले से अपने छठे भाषण में पीएम मोदी का फोकस जल संकट, जनसंख्या विस्फोट, न्यू इंडिया के मिशन पर रहा. लेकिन इस बीच उन्होंने बड़ा ऐलान किया और तीनों सेना के बीच तालमेल बैठाने लिए ‘चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ’ के पद का ऐलान किया. सेना के इतिहास में ये पद पहली बार बना है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लालकिले की प्राचीर पर तिरंगा फहराया. पीएम मोदी ने लगातार छठी बार लालकिले पर तिरंगा फहराया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लालकिले से अपने संबोधन में देश को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी. उन्होंने रक्षा बंधन की बधाई दी साथ ही बाढ़ पीड़ितों के लिए चिंता भी जताई. पीएम ने कहा कि केंद्र सरकार और राज्य की सरकार एक साथ मिलकर इसका सामना कर रहे हैं. प्रधानमंत्री ने आजादी की लड़ाई में अपनी जान गंवाने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को भी सलाम किया.

तीन तलाक पर क्या बोले प्रधानमंत्री…
लालकिले से पीएम मोदी ने कहा कि हम सबका साथ-सबका विकास का मंत्र लेकर चले थे, लेकिन पांच साल में ये सबका साथ-सबका विकास और सबका विश्वास हो गया जो देश की वजह से हुआ है. अब हम संकल्प से सिद्धी की ओर बढ़ रहे हैं. पीएम ने कहा कि देश आतंकवाद के खिलाफ एक साथ लड़ने के लिए प्रतिबद्ध है. PM मोदी ने कहा कि देश की मुस्लिम बेटियां डरी हुई जिंदगी जी रही थीं, भले ही वो तीन तलाक की शिकार नहीं बनी हों लेकिन उनके मन में डर रहता था. तीन तलाक को इस्लामिक देशों ने ही खत्म कर दिया था, तो हमने क्यों नहीं किया. अगर देश में दहेज, भ्रूण हत्या के खिलाफ कानून बना सकते हैं तो तीन तलाक के खिलाफ क्यों नहीं.

मोदी का विपक्ष पर वार- 370 इतना अच्छा था तो स्थाई क्यों नहीं कियाप्रधानमंत्री ने कहा कि सभी राजनीतिक दलों में कोई ना कोई ऐसा व्यक्ति है, जो अनुच्छेद 370 के खिलाफ या तो प्रखर रूप से या फिर मुखर रूप से बोला है. लेकिन जो लोग इसकी वकालत कर रहे हैं उनसे देश पूछ रहा है कि ये इतना जरूरी था, तो 70 साल में आपने इन्हें क्यों अस्थाई बना रखा था. आगे आते और स्थाई बना देते, लेकिन आपमें इसकी हिम्मत नहीं था.
प्रधानमंत्री ने कहा कि आज हर कोई गर्व से कह सकता है कि एक देश, एक संविधान. हम सरदार पटेल के एक भारत, श्रेष्ठ भारत के विचार को आगे ले जा रहे हैं. GST के जरिए हमने एक देश, एक टैक्स का सपना पूरा किया, ऊर्जा के क्षेत्र में एक देश, एक ग्रिड को आगे बढ़ाया. अब जरूरत है कि देश में एक साथ चुनाव की भी चर्चा होनी चाहिए.

अनुच्छेद 370, 35ए पर ये बोले प्रधानमंत्री
पीएम मोदी ने कहा कि आजादी के बाद से अभी तक जिन्होंने देश के विकास में योगदान दिया है, उनको भी वह नमन करते हैं. पीएम ने कहा कि नई सरकार को 10 हफ्ते भी नहीं हुए हैं, लेकिन इतने कम समय में भी हर क्षेत्र में काम किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि 10 हफ्ते के भीतर ही अनुच्छेद 370, 35ए का हटना सरदार वल्लभ भाई पटेल के सपनों को साकार करने में एक कदम है. PM ने कहा कि मुस्लिम बहनों के हित के लिए तीन तलाक को खत्म किया गया और बिल लाया गया.

अबकी बार मोदी ने नहीं देश ने लड़ा चुनाव…
पीएम मोदी ने कहा कि देश में आज लोगों का मिजाज बदल गया है, 2014 से पहले देश में निराशा का माहौल था. लेकिन हमने पांच साल विकास के लिए काम किया, हमने देश को हित में रखकर काम किया. 2019 में इसका असर दिखा और चुनाव में लोगों का उत्साह देखने को मिला. 2014 से 2019 का दौर देश के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने वाला रहा. हमारे देश और दिमाग में सिर्फ और सिर्फ देश रहा. पीएम ने कहा कि 2019 में ना कोई नेता, ना मोदी चुनाव लड़ रहे थे बल्कि सभी देशवासी अपने सपनों के लिए चुनाव लड़ रहे थे.

लालकिले से मोदी की हुंकार- आतंक को एक्सपोर्ट करने वालों को भारत करेगा बेनकाब
पीएम मोदी ने कहा कि आज दुनिया के किसी ना किसी हिस्से में कुछ हो रहा है, भारत ऐसे में मूकदर्शक नहीं बना रहेगा. उन्होंने ऐलान किया कि आतंकवाद के खिलाफ भारत अपनी लड़ाई जारी रखेगा, आतंकवाद को एक्सपोर्ट करने वालों को बेनकाब करने का वक्त आ गया है. कुछ लोगों ने भारत के साथ-साथ श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में भी आतंकवाद फैला रखा है.पीएम बोले ने अफगानिस्तान को उनके स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी. उन्होंने इस दौरान सेना के जवानों का शुक्रिया किया और उनके योगदान की तारीफ की.

लालकिले से मोदी का बड़ा ऐलान- तीनों सेनाओं का सेनापति होगा ‘चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लालकिले से बड़ा ऐलान किया है. तीनों सेनाओं में तालमेल को बढ़ाने के लिए अब उनका एक सेनापति बनाया जाएगा. जिसे ‘चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ’ (CDS) कहा जाएगा. सेना के इतिहास में ये पद पहली बार बनाया गया है. उन्होंने कहा कि तीनों सेनाओं को एक साथ चलना होगा.

देश आज 73वें स्वतंत्रता दिवस के जश्न में डूबा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार सुबह लालकिले पर तिरंगा फहराया और देश को संबोधित किया. लालकिले से अपने छठे भाषण में पीएम मोदी का फोकस जल संकट, जनसंख्या विस्फोट, न्यू इंडिया के मिशन पर रहा. लेकिन इस बीच उन्होंने बड़ा ऐलान किया और तीनों सेना के बीच तालमेल बैठाने लिए ‘चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ’ के पद का ऐलान किया. सेना के इतिहास में ये पद पहली बार बना है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लालकिले की प्राचीर पर तिरंगा फहराया. पीएम मोदी ने लगातार छठी बार लालकिले पर तिरंगा फहराया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लालकिले से अपने संबोधन में देश को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी. उन्होंने रक्षा बंधन की बधाई दी साथ ही बाढ़ पीड़ितों के लिए चिंता भी जताई. पीएम ने कहा कि केंद्र सरकार और राज्य की सरकार एक साथ मिलकर इसका सामना कर रहे हैं. प्रधानमंत्री ने आजादी की लड़ाई में अपनी जान गंवाने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को भी सलाम किया.

तीन तलाक पर क्या बोले प्रधानमंत्री…
लालकिले से पीएम मोदी ने कहा कि हम सबका साथ-सबका विकास का मंत्र लेकर चले थे, लेकिन पांच साल में ये सबका साथ-सबका विकास और सबका विश्वास हो गया जो देश की वजह से हुआ है. अब हम संकल्प से सिद्धी की ओर बढ़ रहे हैं. पीएम ने कहा कि देश आतंकवाद के खिलाफ एक साथ लड़ने के लिए प्रतिबद्ध है.
PM मोदी ने कहा कि देश की मुस्लिम बेटियां डरी हुई जिंदगी जी रही थीं, भले ही वो तीन तलाक की शिकार नहीं बनी हों लेकिन उनके मन में डर रहता था. तीन तलाक को इस्लामिक देशों ने ही खत्म कर दिया था, तो हमने क्यों नहीं किया. अगर देश में दहेज, भ्रूण हत्या के खिलाफ कानून बना सकते हैं तो तीन तलाक के खिलाफ क्यों नहीं.

मोदी का विपक्ष पर वार- 370 इतना अच्छा था तो स्थाई क्यों नहीं कियाप्रधानमंत्री ने कहा कि सभी राजनीतिक दलों में कोई ना कोई ऐसा व्यक्ति है, जो अनुच्छेद 370 के खिलाफ या तो प्रखर रूप से या फिर मुखर रूप से बोला है. लेकिन जो लोग इसकी वकालत कर रहे हैं उनसे देश पूछ रहा है कि ये इतना जरूरी था, तो 70 साल में आपने इन्हें क्यों अस्थाई बना रखा था. आगे आते और स्थाई बना देते, लेकिन आपमें इसकी हिम्मत नहीं था.
प्रधानमंत्री ने कहा कि आज हर कोई गर्व से कह सकता है कि एक देश, एक संविधान. हम सरदार पटेल के एक भारत, श्रेष्ठ भारत के विचार को आगे ले जा रहे हैं. GST के जरिए हमने एक देश, एक टैक्स का सपना पूरा किया, ऊर्जा के क्षेत्र में एक देश, एक ग्रिड को आगे बढ़ाया. अब जरूरत है कि देश में एक साथ चुनाव की भी चर्चा होनी चाहिए.

अनुच्छेद 370, 35ए पर ये बोले प्रधानमंत्री
पीएम मोदी ने कहा कि आजादी के बाद से अभी तक जिन्होंने देश के विकास में योगदान दिया है, उनको भी वह नमन करते हैं. पीएम ने कहा कि नई सरकार को 10 हफ्ते भी नहीं हुए हैं, लेकिन इतने कम समय में भी हर क्षेत्र में काम किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि 10 हफ्ते के भीतर ही अनुच्छेद 370, 35ए का हटना सरदार वल्लभ भाई पटेल के सपनों को साकार करने में एक कदम है. PM ने कहा कि मुस्लिम बहनों के हित के लिए तीन तलाक को खत्म किया गया और बिल लाया गया.

अबकी बार मोदी ने नहीं देश ने लड़ा चुनाव…
पीएम मोदी ने कहा कि देश में आज लोगों का मिजाज बदल गया है, 2014 से पहले देश में निराशा का माहौल था. लेकिन हमने पांच साल विकास के लिए काम किया, हमने देश को हित में रखकर काम किया. 2019 में इसका असर दिखा और चुनाव में लोगों का उत्साह देखने को मिला. 2014 से 2019 का दौर देश के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने वाला रहा. हमारे देश और दिमाग में सिर्फ और सिर्फ देश रहा. पीएम ने कहा कि 2019 में ना कोई नेता, ना मोदी चुनाव लड़ रहे थे बल्कि सभी देशवासी अपने सपनों के लिए चुनाव लड़ रहे थे.

लालकिले से मोदी की हुंकार- आतंक को एक्सपोर्ट करने वालों को भारत करेगा बेनकाब
पीएम मोदी ने कहा कि आज दुनिया के किसी ना किसी हिस्से में कुछ हो रहा है, भारत ऐसे में मूकदर्शक नहीं बना रहेगा. उन्होंने ऐलान किया कि आतंकवाद के खिलाफ भारत अपनी लड़ाई जारी रखेगा, आतंकवाद को एक्सपोर्ट करने वालों को बेनकाब करने का वक्त आ गया है. कुछ लोगों ने भारत के साथ-साथ श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में भी आतंकवाद फैला रखा है.पीएम बोले ने अफगानिस्तान को उनके स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी. उन्होंने इस दौरान सेना के जवानों का शुक्रिया किया और उनके योगदान की तारीफ की.

लालकिले से मोदी का बड़ा ऐलान- तीनों सेनाओं का सेनापति होगा ‘चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लालकिले से बड़ा ऐलान किया है. तीनों सेनाओं में तालमेल को बढ़ाने के लिए अब उनका एक सेनापति बनाया जाएगा. जिसे ‘चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ’ (CDS) कहा जाएगा. सेना के इतिहास में ये पद पहली बार बनाया गया है. उन्होंने कहा कि तीनों सेनाओं को एक साथ चलना होगा.

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular