Homeराज्यउत्तराखण्डप्रदेश में विश्वविद्यालय परिसरों एवं महाविद्यालयों में दो सप्ताह के भीतर छात्रसंघ...

प्रदेश में विश्वविद्यालय परिसरों एवं महाविद्यालयों में दो सप्ताह के भीतर छात्रसंघ चुनाव कराने के शिक्षा मंत्री ने दिए निर्देश।

देहरादून – प्रदेश में विश्वविद्यालय परिसरों एवं महाविद्यालयों में दो सप्ताह के भीतर छात्रसंघ चुनाव कराए जाएंगे। इस संबंध में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। चुनाव की तिथि विश्वविद्यालय के कुलपति विचार-विमर्श के बाद तय करेंगे।

सभी विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव एक ही दिन कराए जाएंगे। इसके अलावा प्रदेश के राजकीय विश्वविद्यालयों में शैक्षिक सत्र को नियमित किए जाने के लिए भी कुलपतियों को निर्देश दिए गए। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने शनिवार को विधानसभा स्थित सभाकक्ष में उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली।

जिसमें उन्होंने एक प्रवेश, एक परीक्षा, एक परिणाम, एक दीक्षांत व एक चुनाव के फार्मूले के तहत प्रदेश के राजकीय विश्वविद्यालयों में शैक्षिक सत्र नियमित करने के निर्देश कुलपतियों एवं उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दिए।

शिक्षा सत्र को समय पर करना है शुरू
उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि राज्य सरकार का मकसद प्रदेश में उच्च शिक्षा सत्र को समय पर शुरू करना है, ताकि अगले शैक्षणिक सत्र में समय पर प्रवेश करने के साथ ही 30 सितंबर तक छात्रसंघ चुनाव भी कराए जा सकें।

उन्होंने कहा कि वर्तमान शैक्षणिक सत्र में छात्रसंघ चुनाव दो सप्ताह के भीतर कराए जाने पर सहमति बनी है। चुनाव तिथि सभी कुलपति उच्च शिक्षा निदेशक व शासन के अधिकारी आपस में विचार विमर्श कर तय नोटिफिकेशन जारी किया जागा। इसके लिए उन्होंने सभी विश्वविद्यालयों को अपनी तैयारी में जुट जाने के निर्देश दिए।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular