Homeराज्यउत्तराखण्डप्रदेश में आज भी बदला रहेगा मौसम का मिजाज, बारिश और बिजली...

प्रदेश में आज भी बदला रहेगा मौसम का मिजाज, बारिश और बिजली चमकने के साथ जारी किया ऑरेंज अलर्ट।

देहरादून – उत्तराखंड में मंगलवार को भी मौसम बदले रहने के आसार हैं। मौसम विभाग ने बारिश के साथ आकाशीय बिजली चमकने को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने 22 जून तक प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की से तीव्र बारिश की संभावना जताई है।


मौसम विभाग के अनुसार इस बार मानसून पांच दिन की देरी से 25 जून को उत्तराखंड में प्रवेश करेगा, लेकिन इससे पहले 21 और 22 जून को प्री मानसून की अच्छी बारिश हो सकती है। पर्वतीय जिलों में बारिश के साथ झोंकेदार हवाएं भी चलने के आसार हैं। इससे मैदानी इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, बारिश के साथ 60-70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की भी संभावना है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular