देहरादून। उत्तराखंड सरकार के मुखिया त्रिवेंद्र सिंह रावत प्रदेश को नम्बर 1 बनाना चाहते हैं। इस कड़ी में कनार्टक, गुजरात के बाद अब देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की ओर रुख किया है जहां उन्होंने निवेशकों को उत्तराखंड में निवेश करने के लिए आमंत्रित किया है। उन्होंने 7-8 अक्टूबर 2018 को होने वाले ‘डेस्टिनेशन उत्तराखंड: इन्वेस्टर्स समिट’ के लिए आज महाराष्ट्र की राजधानी मुम्बई में एक रोड शो किया। यह उत्तराखंड राज्य का पहला निवेशक सम्मेलन होगा जिसका आयोजन देहरादून में किया जा रहा है। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने रोडशो को संबोधित किया। इस अवसर पर मुम्बई में उत्तराखंड सरकार के कुछ अधिकारियों भी जनसभा को संबोधित किया, जिनमें मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह, उद्योग विभाग की प्रधान सचिव सुश्री मनीषा पंवार, पर्यटन विभाग के सचिव दिलीप जावल्कर, रविनाथ रमन, सचिव, साइंस एवं बायोटेक्नोलॉजी और उद्योग विभाग की महानिदेशक व आयुक्त और एसआइआइडीसीयूएल की प्रबध्ं निदेशक सुश्री सौजन्या के नाम सम्मिलित हैं।

इस अवसर पर उत्तराखंड के सरकारी अधिकारियों के अतिरिक्त कॉर्पोरेट जगत के विभिन्न अगुआ और भारतीय फिल्म उद्योग के प्रतिष्ठित विशेषज्ञ मौजूद थे जिनमें सीआइआइ महाराष्ट्र स्टेट काउंसिल के चेयरमैन और ब्लू स्टार लिमिटेड के संयुक्त प्रबंध निदेशक बी. त्यागराजन, सुशांत नाईक, नेशनल हेड-सरकार एवं सरकारी मामले, टाटा मोटर्स लिमिटेड, विनीत मित्तल, चेयरमैन, एवाडा गु्रप, सुनील खन्ना, प्रेसिडेंट एवं एमडी, वर्टिव एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड, अरुण नंदा, चेयरमैन, कविन्दर सिंह, प्रबंध निदेशक एवं सीईओ, महिन्द्रा हॉलिडेज एंड रिसॉर्ट्स इंडिया लिमिटेड, हेमंत सिक्का, प्रेसिडेंट एवं सीपीओ, महिन्द्रा ग्रुप, संकल्प पोथबार, प्रबंध निदेशक-भारत, बांग्लादेश एवं नेपाल, क्राफ्ट हेंज कंपनी लिमिटेड, हर्ष गोयनका, चेयरमैन, आरपीजी एंटरप्राइजेज, आर कानन, हेड-सीपीएम, हिंदुजा ग्रुप, कपिल माहेश्वरी, सीईओ, हिंदुजा रिन्यूएबल पावर, वेंकटचलम कनाप्पन, सीओओ, हिंदुजा हाउसिग फाइनेंस, मणिशंकर घोष, डीजीएम- फाइनेंस, अशोक लेलैंड लिमिटेड, विशेष फिल्म्स के निर्माता एवं निर्देशक महेश भट्ट, मुक्ता आर्ट्स के निर्माता एवं निर्देशक सुभाष घई, सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन, मुम्बई के चेयरपर्सन प्रसून जोशी, नेशनल फिल्म डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन, भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के हेड फिल्म फैसिलिटेशन ऑफिसर विक्रमजीत रॉय, करोल बाग प्रोडक्शन्स के निर्माता एवं निर्देशक सतीश कौशिक, इंडियन मोशन पिक्चर्स प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन के प्रेसिडेंट टी. पी. अग्रवाल, संगीतकार एवं पार्श्व गायक अन्नु मलिक, अभिनेता सोनू सूद, पार्श्वगायिका सुश्री अनुराधा पौड़वाल आदि के नाम सम्मिलित हैं।
इस रोडशो का मुख्य उद्देश्य लोगों को उत्तराखंड में निवेश के अवसरों के बारे में जानकारी देना और ‘डेस्टिनेशन उत्तराखंड: इन्वेस्टर्स समिट 2018’ में सक्रिय भागीदारी के लिए आकर्षण पैदा करना था। रोडशो को मुम्बई के लोगों का भारी समर्थन मिला और निवेशक तथा फिल्म निर्माताओं की दिचलस्पी जागृत हुई। उत्तराखंड सरकार के प्रतिनिधिमंडल ने राज्य के 12 प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्रों को उजागर किया जिनमें खाद्य प्रसंस्करण, बागवानी एवं फूलों की खेती, जड़ी-बूटी और सुगंधि, पर्यटन एवं आतिथ्य, तंदुरुस्ती एवं आयुष, औषधि, ऑटोमोबाइल, कुदरती रेशे, सूचना प्रौद्योगिकी, अक्षय ऊर्जा, जैव प्रौद्योगिकी एवं फिल्म शूटिंग सम्मिलित हैं।
रोड शो में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि, हमें डेस्टिनेशन उत्तराखंड समिट 2018 कि लिए महाराष्ट्र के व्यवसायी समाज और फिल्म जगत के प्रतिष्ठत प्रतिनिधियों का साथ पाकर बेहद खुशी हो रही है। मुम्बई देश की आर्थिक और मनोरंजन राजधानी है और इस नाते राज्य में निवेशकों की सहभागिता एक उत्साहवर्द्धक कदम है जिससे निवेशकों और फिल्म निर्माताओं के बीच उत्तराखंड को एक लोकप्रिय गंतव्य बनाने में मदद मिलेगी।
दिलीप जावल्कर, सचिव, पर्यटन एवं सूचना एवं जन संपर्क , उत्तराखंड सरकार ने कहा कि अपने बर्फ से ढके पहाड़ों, रंगबिरंगे फूलों एवं जीव-जंतुओं, आकर्षक झीलों के कारण, उत्तराखंड में कई सारे खूबसूरत स्थान हैं जो कि इसे फिल्मों की शूटिंग के लिए आदर्श गंतव्य बनाते हैं। फिल्मनिर्माताओं को राज्य में उनकी फिल्मों की शूटिगं करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए, हम फिल्म शूटिंग पर हमारी समर्पित नीति के जरिये इंसेंटिव्स भी मुहैया कराते हैं। हाल ही में, सरकार ने राज्य में शूट की जाने वाली सभी फिल्मों को शूटिंग शुल्क से मुक्त कर दिया है। राज्य सरकार ने ‘उत्तराखंड फिल्म डेवलपमेंट काउंसिल (यूएफडीसी) भी बनाई है जिसमें फिल्म बिरादरी के 25 सदस्य हैं और इनका उद्देश्य स्थानीय सिनेमा को विकसित करना है।



