Homeराज्यउत्तराखण्डप्रदेशवासियों को भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, 23 से 26 मई तक...

प्रदेशवासियों को भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, 23 से 26 मई तक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी।

देहरादून – उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम विभाग ने भारी बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं का अलर्ट जारी कर मुश्किलें बढ़ा दी हैं। 23 मई की शाम से मौसम बदल जाएगा वहीं 24 और 25 मई को प्रदेश में भारी बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने का ऑरेंज अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है।

मौसम विभाग ने अगले 4 दिन यात्रा में आ रहे श्रद्धालुओं से विशेष सतर्क रहने की अपील भी की है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने उच्च हिमालई क्षेत्रों में बर्फबारी का भी पूर्वानुमान जारी किया है।

जिस तरह से उत्तराखंड में चार धाम यात्रा की शुरुआत में मौसम में परेशानियां बढ़ाई थी वहीं अब 26 मई तक जारी अलर्ट से एक बार फिर परेशानियां बढ़ सकती हैं। मौसम विभाग के प्रोग्राम के बाद आपदा प्रबंधन तंत्र को अलर्ट पर रखने के निर्देश दिए गए हैं।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular