कोटद्वार नगर निगम क्षेत्र के बेलाडाट चौराहा में दुकानदारों के द्वारा सड़क किनारे निकासी नालियों में अतिक्रमण कर दिया गया था। अतिक्रमण हटाने को लेकर लोक निर्माण विभाग दुगड्डा ने कई बार दुकानदारों को नोटिस भी दिया लेकिन दुकानदारों ने अतिक्रमण नही हटाया। जिसमे आज लोक निर्माण विभाग ने राजस्व टीम और पुलिस की मदद से अवैध अतिक्रमण पर कार्यवाही करते हुए। जेसीबी से अवैध अतिक्रमण को हटा दिया साथ दुकानदारों को भविष्य में अतिक्रमण करने पर कानूनी कार्यवाही की बात भी कही।
