
गुरुवार को पौड़ी के कंडोलिया मैदान में ग्रामीण और नगरीय क्षेत्र के युवाओं को फुटबाल की ओर आकृषित करने के लक्ष्य से “खेलो इंडिया प्रतियोगिता” का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उदघाटन उच्च शिक्षा मंत्री डाक्टर डॉक्टर धन सिंह रावत द्वारा किया गया. इस प्रतियोगिता में जनपद की लगभग 24 से अधिक टीमे प्रतिभाग कर रही है. वहीं इस मौके पर पहुंचे मंत्री धन सिंह रावत ने युवाओ को फुटबाल के लिए प्रेरित किया. साथ ही दुग्ध विकास को लेकर मंत्री ने कहा कि सरकार जल्द ही दुग्ध विकास के लिए कार्य कर रहे लोगों का मनोबल बढ़ाने के लिए प्रति लीटर पर 4 रूपये प्रोत्साहन राशि देने की योजना बना रही है जिसे जल्द ही लागू किया जायेगा. मंत्री रावत ने विधायक कुंवर प्रताप के बयान पर भी पलटवार करते हुए कहा कि बीजेपी की सरकार में अनुशासनहीनता कतई बर्दास्त नहीं की जायेगी.