Homeराज्यउत्तराखण्डपौड़ी डीएम विजय कुमार जोगदण्डे ने किया मशरूम फार्म का स्थलीय निरीक्षण.....

पौड़ी डीएम विजय कुमार जोगदण्डे ने किया मशरूम फार्म का स्थलीय निरीक्षण…..

जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने आज विकास खण्ड पोखडा के अन्तर्गत ग्राम पंचायत गड़ोली में मशरूम फार्म का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने मनआनंदी स्वयं सहायता समूह को बेहतर कार्य करने के साथ-साथ स्वरोजगार बढ़ाने तथा अन्य लोगों को भी समूह में जोड़ने की बात कही। कहा कि आजीविका को बढ़ाकर स्थानीय स्तर पर लोगों को ज्यादा लाभ मिल सकेगा। इस दौरान उन्होंने सम्बन्धित समूह संचालकों से मशरूम से अलग-अलग प्रजाति तथा मशरूम से निर्मित अचार की जानकारी ली। इसके उपरान्त जिलाधिकारी किमगड़ी गांव पहुंचे जहां उन्होंने राजकीय इंटर कालेज में बनाये गए कोविड टीकाकरण स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने टीका लगवाने आये लोगों का हाल चाल जाना। इसके अलावा जिलाधिकारी ने गवाणी ग्रामसभा में बन रहे सीसी मार्ग, रैलिंग, पॉलीहाउसों, तथा बायो गैस सयंत्र तथा वीणामल्ली गांव में पॉलीहाउस का निरीक्षण भी किया। कहा कि पॉलीहाउस में हो रही सब्जियों को बाजारों में निर्यात करें, जिससे उसका अधिक लाभ प्राप्त हो सके। जिलाधिकारी डॉ. जोगदण्डे में पोखडा विकासखंड का स्थलीय निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत गडोली स्वयं सहायता समूह मनआनंदी के द्वारा बनाया गया मशरूम फार्म की जानकारी समूह से प्राप्त की। उन्होंने स्वयं सहायता समूह का बोर्ड के स्थान पर व्यक्तिगत नाम से बोर्ड लगे होने पर सम्बन्धित अधिकारी से नाराजगी जताते हुए निर्देशित किया कि स्वयं सहायता समूह के नाम से बोर्ड चस्पा करना सुनिश्चित करें। उन्होंने स्वयं सहायता समूह में जुड़ी महिलाओं को कहा कि अन्य महिलाओं को भी समूह में शामिल करें, जिससे महिलाओं को स्वरोजगार के साथ ही उनकी आर्थिकी को मजबूत बना सके। साथ ही उन्होंने समूह की अध्यक्ष से मशरूम के बीज, भूसा सहित अन्य की जानकारी ली। स्वयं समूह से जुड़े महिलाओं ने जिलाधिकारी से मशरूम उत्पादन के लिए स्पॉन लेब की मांग की।जिलाधिकारी ने किमगड़ी गांव में बना कोविड- 19 वेक्सीनेश टीकाकरण स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां टीका लगवाने पहुंचे लोगों का हाल चाल जाना। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कोविड गाइड लाइन का अनुपानल करते हुए, लाभार्थियों को बैठने आदी की समुचित व्यवस्था दुरस्त करने को कहा। साथ ही पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुरेंद्र सिंह रावत ने जिलाधिकारी को टीकाकरण एक दिन ओर बढ़ाने की मांग की। जिस पर जिलाधिकारी ने सीएमओ को उक्त स्थल पर टिकाकरण की एक दिन ओर बढ़ाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने गवाणी तथा वीणामल्ली गांव में पॉलीहाउस व बायो गैस का निरीक्षण भी किया। उन्होंने सम्बन्धित काश्तकारों को कहा कि पॉलीहाउस में हो रही सब्जियों तथा लिथियम, ओरिएंटल तथा गेंदा के फूलों को वृहद स्तर पर करने के साथ ही बाजार में निर्यात करें, जिससे आय में अत्यधिक लाभ प्राप्त हो सके। साथ ही उन्होंने बायो गैस की जानकारी भी ली। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख पोखडा प्रीति देवी, उपजिलाधिकारी संदीप कुमार, प्रधान गडोली सतेश्वरी देवी, समूह की अध्यक्ष सरला देवी, वेदपाल रावत संतोष रावत, सुमित रावत, प्रधान गवाणी रेखा देवी, सिलेथ प्रधान राजपाल रावत, किमगड़ी प्रधान राजमती देवी, खेड़गांव प्रधान वेदप्रकाश, प्रधान मल्ड सुशील धस्माना, विणामल्ली प्रधान संजय बिष्ट सहित विजेंद्र रावत, प्रदीप रावत, संदीप बिष्ट तहसीलदार सुधा डोभाल अन्य लोग मौजूद थे।

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular