Homeराज्यउत्तराखण्डपेयजल मुद्दे पर सड़कों पर उतरी आम आदमी पार्टी

पेयजल मुद्दे पर सड़कों पर उतरी आम आदमी पार्टी

 

देहरादून। अपना जनाधार बढ़ाने के लिए आम आदमी पार्टी बेताब है। इसके लिए वह हर छोटी-बड़ी समस्या को उठाकर अपनी उपस्थिति का एहसास करा रही है। दीपनगर क्षेत्र में चली आ रही पेयजल समस्या को लेकर आप कार्यकर्ताओं ने नेहरू कालोनी जल संस्थान कार्यालय में प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। महाप्रबंधक के नाम सौंपा गए इस ज्ञापन में कहा गया है कि दीपनगर क्षेत्र में लंबे समय से पेयजल की किल्लत चल रही है। महिलाएं रात में दूसरे क्षेत्रों से पानी लाने को विवश है। आप कार्यकर्ताओं का कहना है कि क्षेत्रीय जनता ने इस संदर्भ में क्षेत्रीय अवर अभियंता से कई बार शिकायत की, लेकिन उन्हें आश्वासनों के अलावा कुछ नहीं मिला है, समस्या आज भी जस के तस बनी हुई है। आप कार्यकर्ताओं का कहना है कि यदि शीघ्र समस्या का समाधान न हुआ तो क्षेत्र की जनता सड़कों पर उतरेगी, जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular