देहरादून : पूर्व सीएम हरीश रावत पर फिर हमला बोलते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा है कि हरीश रावत कहां क्या बोलते हैं उन्हें कुछ पता नहीं। मुख्यमंत्री ने चुटकी लेते हुए कहा कि पूर्व सीएम हरीश रावत पर नजर रखने के लिए ड्रोन लगाने पड़ेंगे। इतना ही नहीं सीएम त्रिवेंद्र ने पूर्व सीएम हरीश रावत के उन आरोपों पर भी पलटवार किया है, जिनमें सरकार के तीन मंत्रियों के खनन माफिया से रिश्ते होने का आरोप लगा था. इस पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि हरीश रावत सबूतों के साथ तीनों मंत्रियों के नाम बताएं, साथ ही कहा कि सिर्फ आरोप लगाने से ही उनकी जिम्मेदारी पूरी नहीं होती है।वंही राज्य मंत्री रेखा आर्य के पति पर लगे कथित आरोपों पर बोलते हुए कहा कि सरकार को लिखित में शिकायत मिलेगी तो आगे कार्यवाई करेंगे। दरसल प्रदेश की महिला एवं बाल विकास राजयमंत्री रेखा आर्य के पति और हल ही किडनी प्रकरण की वजह से चर्चा में आए गिरधारी लाल साहू के खिलाफ जमीनों की धोखाधड़ी के आरोप लगे है।
गैरसैंण में विधान भवन के निर्माण पर एनजीटी के रुख पर सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि मामले का परीक्षण करेगी सरकार। उन्होंने कहा कि एनजीटी पर्यावरण संरक्षण के लिए सजक है, इस लिए सरकार एनजीटी का सम्मान करती है। दरअसल नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने गैरसैण विधानसभा भवन निर्माण के लिए पर्यावरणीय स्वीकृतियां नहीं लेने पर नाराजगी जाहिर करते हुए सरकार से जवाब मांगा है. साथ ही मंजूरी लिये बिना विधानसभा भवन का निर्माण करने पर सरकार को फटकार भी लगायी है. हालांकि, एनजीटी में मामले को लेकर सरकार अपनी सुनवाई में अपनी बात रखेगी, लेकिन पर्यावरण को लेकर मंजरी नहीं लेने का मामला फिलहाल राज्य सरकार के लिए परेशानी भरा साबित हो रहा है।
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने साफ कहा है कि सरकार स्वास्थ्य बीमा योजना बंद नहीं होने देगी। उनका कहना है कि इसमें सरकार की कोई ग़लती नहीं थी, यह तो बीमा करवाने वाली कंपनी का दोष है। कंपनी पर धोखा देने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कंपनी के ख़िलाफ़ कार्रवाई की जाएगी. उनका कहना है कि उनकी सरकार पहले ही ऐलान कर चुकी है कि योजना से प्रभावित होने वाले मरीज़ों के इलाज का खर्च सरकार वहन करेगी.
फ़िल्म पद्मावती पर बोले सीएम त्रिवेंद्र ने कहा कि फ़िल्म प्रदर्शित करने या न करने पर कोई अभी निर्णय नहीं लिया गया है उन्होंने कहा कि फ़िल्म का परीक्षण करने का बाद ही सरकार कोई फैसला लेगी फैसला।


