Homeराज्यउत्तर प्रदेशपूर्व मंत्री अम्बिका चौधरी का बेटा मारपीट के आरोप में गिरफ्तार

पूर्व मंत्री अम्बिका चौधरी का बेटा मारपीट के आरोप में गिरफ्तार

बलिया: उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री और फेफना विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे बसपा प्रत्याशी अम्बिका चौधरी के बेटे को मारपीट करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि बलिया जिले के फेफना थाना क्षेत्र के सागरपाली गांव में कल रात करीब 11 बजे सपा और बसपा के दो गुटों में झड़प हो गयी थी.

इस मामले में फेफना विधानसभा क्षेत्र से सपा के उम्मीदवार संग्राम यादव के बेटे मोहित ने बलिया शहर कोतवाली में बसपा उम्मीदवार और विधान परिषद सदस्य अम्बिका चौधरी के बेटे आनन्द चौधरी के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने, अपशब्द कहने तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोप में नामजद मुकदमा दर्ज कराया था. इस पर आनन्द को गिरफ्तार कर लिया गया है.

बसपा नेता अम्बिका चौधरी ने इसे सरकार के इशारे पर की गई दमन की कार्रवाई करार देते हुए कहा है कि सपा उम्मीदवार ने बलिया जा रहे उनके बेटे को घर ले जाकर उसकी पिटाई की और चुनाव में विचलित करने के लिये झूठे आरोपों में मुकदमा लिखवा दिया.

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular