Thursday, February 26, 2026
Home राज्य दिल्ली पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने राजस्थान से राज्यसभा सदस्य के रूप में...

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने राजस्थान से राज्यसभा सदस्य के रूप में ली शपथ…..

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने शुक्रवार को राज्यसभा सदस्य के तौर पर शपथ ली। राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने सिंह को उच्च सदन की सदस्यता की शपथ दिलाई। सभापति के कक्ष में सिंह को शपथ ग्रहण कराए जाने के दौरान सोनिया गांधी, राहुल गांधी, गुलाम नबी आजाद, अहमद पटेल और आनंद शर्मा समेत कांग्रेस के कई शीर्ष नेता मौजूद थे। इस दौरान राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कुछ भाजपा नेता भी मौजूद थे। मनमोहन सिंह (86) राजस्थान से राज्यसभा के सदस्य पुन: चुने गए हैं। वह निर्विरोध चुने गए हैं क्योंकि भाजपा ने उनके खिलाफ कोई उम्मीदवार खड़ा नहीं किया था। मनमोहन सिंह का ऊपरी सदन में कार्यकाल इस साल 14 जून को समाप्त हो गया था जिसके बाद उनकी राज्यसभा में वापसी हुई है। इससे पहले उन्होंने राज्यसभा में लंबे समय तक असम का प्रतिनिधित्व किया था।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2