मुंबई; आज यानि 20 सितंबर को बॉलीवुड के फेमस फिल्ममेकर महेश भट्ट का 69 वां जन्मदिवस है। उनके पिता का नाम नानाभाई भट्ट और मां का नाम शिरीन मोहम्मद अली है। बता दें कि भट्ट के पिता गुजराती ब्राह्मण थे और उनकी मां गुजराती शिया मुस्लिम। उनके भाई मुकेश भट्ट भी भारतीय फिल्म निर्माता हैं। उनकी शुरूआती स्कूल की पढ़ाई डॉन बोस्को हाई स्कूल, माटुंगा से हुई थी। मेहनती तो वह शुरू से ही रहे हैं तभी तो स्कूल के दौरान ही उन्होंने पैसा कमाने के लिए समर जॉब्स शुरू कर दी थी।
बेटी को थी शराब की लत…
जैसा कि सब जानते हैं कि महेश भट्ट अपनी बड़ी बेटी पूजा भट्ट के काफी करीब माने जाते हैं। एक वक्त था जब पूजा शराब की लत का शिकार हो गई थी तो महेश ने एक इमोशनल बात कहकर अपनी बेटी को सोचने पर मजबूर कर दिया, ताकि वो शराब छोड़ सके। एक इंटरव्यू में पूजा ने इस बात का खुलासा भी किया था। बकौल पूजा- 21 दिसंबर को महेश भट्ट ने दिल्ली से उन्हें मैसेज किया और वे दोनों देश की मौजूदा हालत पर बात करने लगे। फोन रखते हुए उन्होंने मुझसे कहा, आई लव यू बेटा. इस पर पूजा ने जवाब दिया, आई लव यू टू पापा। दुनिया में इससे ज्यादा प्यारा मेरे लिए कुछ और नहीं है। उन्होंने जवाब दिया, यदि तुम मुझसे प्यार करती हो तो तुम खुद से प्यार करो, क्योंकि मैं तुम्हारे अंदर बसता हूं।
