Homeअध्यात्मनवरात्रों में कौन सी भूल बन सकती है सर्वनाश का कारण।

नवरात्रों में कौन सी भूल बन सकती है सर्वनाश का कारण।

देहरादून ;   शक्ति उपासना का त्योहार शारदीय नवरात्रि कल से यानि 21 सितंबर 2017 से शुरू होने जा रहा हैं। जिसके चलते पूरे देश भर के श्रृद्धालुओं में एक अलग ही उत्साह और उमंग देखने को मिल रहा है, बाजारों में रौनक देखते ही बन रही है ऐसा लग रहा है मानों बाजार और लोग नवरात्रों के स्वागत के लिए खड़े हों। जैसा कि हम सब जानते हैं कि नवरात्रि में देवी दुर्गा के नौ स्वरूपों की अलग-अलग पूजा की जाती है। साल में दो बार नवरात्रि मनाया जाता है पहला चैत्र महीने में और दूसरा आश्विन महीने में शारदीय नवरात्रि के रूप में।
कैसे शुरू हुई नौ दिनों तक माता दुर्गा की पूजा और उपासना।
मान्यताओं के अनुसार सबसे पहले भगवान राम ने शारदीय नवरात्रि की पूजा लंका में विजय प्राप्त करने के लिए की थी। भगवान राम ने नौ दिनों तक उपासना करने के बाद दसवें दिन लंका पर चढ़ाई करके विजय प्राप्त की।
ऐसा माना जाता है कि भगवान राम ने मां देवी दूर्गा की आराधना करके रावण पर विजय प्राप्त की थी। पौराणिक कथाओं के अनुसार, ब्रह्माजी ने भगवान राम से रावण का वध करने लिए चंडी देवी को प्रसन्न करने को कहा। साथ ही हवन में दुर्लभ 108 नीलकमल अर्पित करने को भी कहा। वहीं दूसरी ओर रावण ने भी मां चंडी को खुश करने के लिए मां का पाठ करना शुरू कर दिया। नौ दिनों तक भगवान राम ने मां की पूजा और उपवास की। भगवान राम की पूजा में विघ्न डालने के उद्देश्य से रावण ने मायावी तरीके से हवन सामग्री में से 1 एक नीलकमल को गायब करा दिया। जब यह बात भगवान राम को पता चली तो पूजा के संकल्प को पूरा करने के लिए उन्होंने अपनी एक आंख मां को समर्पित करनी चाही और तीर से अपने नेत्र निकालने लगे। तभी मां पूजा से प्रसन्न होकर प्रकट हुईं और राम जी को विजय होने का वरदान दिया। वहीं दूसरी तरफ रावण भी मां दुर्गा को को प्रसन्न करने के लिए पाठ करने लगा तब हनुमान जी ने ब्राह्राण का रुप धारण करके एक मंत्र जयादेवी भूर्तिहरिणी में हरिणी के स्थान पर कारिणी शब्द का उच्चारण करा दिया। इससे मां दुर्गा रावण से नाराज हो गई और वरदान देने के बजाय उसको सर्वनाश होने का श्राप दे दिया।
Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular