Homeराज्यउत्तराखण्डपुलिस ने क्षेत्र के नागरिकों से अमन और शांति के साथ भाईचारा...

पुलिस ने क्षेत्र के नागरिकों से अमन और शांति के साथ भाईचारा बनाये रखने की अपील की।

उधम सिंह नगर – जसपुर कोतवाली परिसर में अमन शांति की बैठक की जिसमे प्रशासनिक अधिकारीयो के आदेशानुसार नायब तहसीलदार की अध्यक्षता में कोतवाल धीरेंद्र कुमार ने नागरिकों से क्षेत्र में अमन शांति कायम रखने तथा भाईचारा बनाए रखने की अपील की।

विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुस्लिम समाज के लोग नूपुर शर्मा के द्वारा की गई टिप्पणी के विरोध में जसपुर शहर में 10 जून को बिना परमिशन के जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन करना चाहते थे।

जिसकी सूचना मिलने पर कोतवाल ने बैठक कर कहा कि बिना परमिशन के किसी को भी जुलूस नहीं निकालने दिया जाएगा। यदि किसी ने बिना परमिशन जुलूस निकालकर प्रदर्शन करने की कोशिश की तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।

उन्होंने नागरिकों से अपील की कि आप लोग सोशल मीडिया के बहकावे में ना आएं और क्षेत्र की शांति व्यवस्था कायम रखने में पुलिस का सहयोग करें। उन्होंने कहा समाज के 5 लोग अपनी बात को ज्ञापन के रूप में उप जिला अधिकारी महोदया के समक्ष रखकर विरोध प्रकट कर सकते हैं। आपकी बात को ऊपर पहुंचाया जाएगा।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular