Homeराज्यउत्तराखण्डपुलिस से बचकर ऐश की जिंदगी जी रहा था गैंगवार का मास्टरमाइंड,...

पुलिस से बचकर ऐश की जिंदगी जी रहा था गैंगवार का मास्टरमाइंड, होटल से धरा गया….

रुड़की कोर्ट परिसर में हुई गैंगवार के बाद फरार कुख्यात ऋषिपाल राणा को देहरादून पुलिस ने दबोच लिया है। आरोपी को पुलिस ने उस वक्त पकड़ा, जब वह राजपुर रोड स्थित एक बीयर बार में जाम झलका रहा था। ऋषिपाल यहां अपने करीबियों से मिलने आया था।

रुड़की अदालत में शूटऑउट का मास्टरमाइंड ऋषिपाल राणा आखिरकार पुलिस की गिरफ्त में आ गया है। गुरुवार को दून पुलिस ने राजपुर रोड स्थित एक रेस्टोरेंट से धर-दबोचा है। ऋषिपाल राणा पर 10 हजार का ईनाम घोषित था। ऋषिपाल राणा ने ही कुछ दिनों पहले रुड़की की अदालत में हुए शूटऑउट की साजिश रची थी। इस शूटऑउट में सुनील राठी गैंग के शार्प शूटर देवपाल राणा को अदालत परिसर में गोलियों से छलनी कर दिया गया था।एसएसपी ने बताया कि गुरुवार को ऋषिपाल चंडीगढ़ से एक वकील से मिलने के इरादे से दून पहुंचा था। इस दौरान ही कोतवाली पुलिस को इसकी भनक लग गई। एसएसआई कोतवाली अरविंद कुमार खुद पुलिस के साथ राजपुर रोड स्थित एक रेस्टोरेंट पहुंचे, वहां बीयर पीते ऋषिपाल राणा निवासी मुश्कीपुर थाना बड़गांव, जिला सहारनपुर (यूपी) को दबोच लिया।

पुलिस पूछताछ में राणा ने माना है कि उसकी देवपाल राणा से राजनीतिक दुश्मनी थी। ऋषिपाल के मुताबिक देवपाल उसे मरवाना चाहता था। ऋषिपाल राणा की पत्नी यूपी के सहारनपुर के ननौता ब्लाक प्रमुख है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular