Homeराज्यउत्तराखण्डपुराने इंडस्ट्रियल एरिया बायपास रोड़ की सड़क पर घूमता हुआ दिखाई दिया...

पुराने इंडस्ट्रियल एरिया बायपास रोड़ की सड़क पर घूमता हुआ दिखाई दिया गुलदार।

हरिद्वार – हरिद्वार का अधिकतर हिस्सा वन क्षेत्र से सटा हुआ है। एक और राजाजी टाइगर रिजर्व है तो दूसरी और हरिद्वार वन प्रभाग। जिसके चलते अक्सर जंगल से निकलकर जंगली जानवर आबादी में घुस आते है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां हरिद्वार के पुराने इंडस्ट्रियल एरिया बायपास रोड़ की सड़क पर गुलदार घूमता हुआ दिखाई दिया। सड़क पर गुलदार के घूमने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो रविवार रात का है। सड़क पर घूमते हुए गुलदार को एक कार चालक ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि गुलदार सड़क पर आसानी से चहल कदमी कर रहा है और जंगल से सटी दीवार के ऊपर से कूदने का प्रयास कर रहा है। बताया जा रहा है कि जैसे ही ये गुलदार जब सड़क से जंगल की ओर छलांग लगाता है, वो दीवार के ऊपर हुई फेंसिंग में फस जाता है। बमुश्किल गुलदार खुद तार से छूटकर जंगल में चला जाता है। राजाजी टाइगर रिजर्व की सीमा से सटी हुई ये सड़क है। अक्सर यहां गुलदार दिखाई देना आम हो गया है। अब एक बार फिर से सड़क पर गुलदार दिखाई देने से आसपास के लोगो में दहशत का माहौल बना हुआ है।

वन विभाग के अनुसार गुलादार के सडक पर आने की सूचना मिलते ही तीन टीमों का गठन कर दिया गया ये टीम लगातार सड़क पर गस्त कर रहीं है। गुलदार कुछ अस्वस्थ दिखाई दे रहा है, उच्च अधिकारियो को भी सूचित कर दिया गया है। गुलदार राजाजी से निकल कर आबादी क्षेत्र मे आ रहा है इसके चलते राजाजी के अधिकारियो को भी सूचना दी गई है। साथ ही दीवार के पार राजाजी मे ही पिंजरा लगाने को भी लेकर भी वार्ता की जा रही है। सडक पर पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ना रिस्की हो सकता है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular