उत्तराखंड में कांग्रेस ने जारी की विस चुनाव के उम्मीदवार की लिस्ट से कई कांग्रेसियों में असंतोष पैदा कर दिया है। नतीजा ये रहा कि कांग्रेस भवन में कुछ कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा काटा। पर खबर ये है कि कार्यकत्ताओं को ये हंगामा करना “जी का जंजाल” बन सकता है। सूत्रों की माने तो कांग्रेस आलाकमान ने सहसपुर से टिकट को छटपटा रहे आर्येन्द्र शर्मा को दिल्ली में ही रोक लिया है। जबकिं प्रदेश अध्यक्ष किशोर कुमार को दिल्ली में तलब किया है।

खबरों की माने तो तों कांग्रेस हाईकमान दोनों के टिकट में फेरबदल भी कर सकते है। खैर इस बात का फैसला तो हाईकमान के अगले निर्देश तक सुरक्षित हैं। फैसले के बाद ही रिूथति साफ होगी कि आयेन्द शर्मा को अभी ओर कितनी मुश्किल झेलनी पड़ेगी।
