Homeराज्यउत्तराखण्डपीएम किसान सम्मान निधि में अपात्र व्यक्तियों के खिलाफ होगी कार्रवाई, रिकवरी...

पीएम किसान सम्मान निधि में अपात्र व्यक्तियों के खिलाफ होगी कार्रवाई, रिकवरी के भी होंगे आदेश, जांच शुरू।

हरिद्वार/लक्सर – लक्सर व खानपुर विकासखंड में पीएम किसान सम्मान निधि के पात्र अपात्र ता को लेकर उप जिलाधिकारी लक्सर के नेतृत्व में जांच की जा रही है।

इसको लेकर लक्सर व खानपुर ब्लॉक में कुछ ऐसे अपात्र पीएम सम्मान निधि के लाभार्थियों की शिकायत जिलाधिकारी से की गई हैं।

वही शिकायत पर दोनों ब्लॉक में हर व्यक्ति के पात्र अपात्र अता को लेकर डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन का काम लक्सर तहसील सभागार में शुरू हो गया है।

इसी के चलते ब्लॉक में पीएम किसान सम्मान निधि पर रोक लगी हुई है। साथ ही जो अपात्र व्यक्तियों के फार्म की जांच कर उनके खिलाफ रिकवरी व कार्रवाई भी की जाएगी।

वही लक्सर उप जिला अधिकारी गोपाल राम बिनवाल का कहना है कि लक्सर तहसील के अंतर्गत आने वाले पात्र अपात्र पीएम किसान सम्मान निधि के व्यक्तियों की जांच की जा रही है। अपात्र पाए जाने पर रिकवरी तथा कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular