बेरीनाग पुलिस टीम द्वारा सेराघाट बैरियर पर समय रात 1:00 बजें अल्मोड़ा की तरफ से आ रहे वाहन ट्रक संख्या- UK01CA-0913 को रोककर चैक किया गया, जिसमें चालक गोविन्द काण्डपाल पुत्र बसन्त बल्लभ, निवासी काड़ागूठ रामेश्वर थाना – दन्या जिला अल्मोड़ा उम्र- 30 वर्ष, द्वारा 327 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब परिवहन कर ले जायी जा रही थी, अभियुक्त उपरोक्त को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध थाना बेरीनाग में मु0अ0सं0-11/21, धारा- 51 B आपदा प्रबन्धन अधिनियम, 188 भा0द0वि0 एवं 60/72 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया । शराब परिवहन में प्रयुक्त वाहन को सीज किया गया । बरामदा शराब की अनुमानित कीमत 20 लाख रुपये आँकी गयी है ।