Homeराज्यउत्तराखण्डपहाड़ी से बोल्डर गिरने के डर से ग्रामीणों को गुफा में बितानी...

पहाड़ी से बोल्डर गिरने के डर से ग्रामीणों को गुफा में बितानी पड़ी रात।

चमोली – विकासखंड जोशीमठ के दूरस्थ गांव जुगजू के ऊपर एक बार फिर से पहाड़ी कहर बरसने लगा है।
गांव के सरपंच संग्राम सिंह ने बताया कि बुधवार की देर रात्रि लगभग 11:00 बजे के आसपास गांव के ऊपर की पहाड़ियां भरी आवाज के साथ टूटने लगी।

जिस कारण ग्रामीणों को भागकर जंगल की गुफा में रात बितानी पड़ी।

1 वर्ष पहले भी काफी दिनों तक यह पहाड़ी टूटकर इस के बोल्डर गांव में आते रहे जिस कारण से गांव में ग्रामीणों में डर का माहौल रहा। कई बार शासन प्रशासन से गुहार लगाने के बाद भी अभी तक ग्रामीणों की कोई सुध नहीं ली गई है और लोगों के जानमाल का खतरा अभी भी बना हुआ है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments