Homeराज्यउत्तराखण्डपहाड़ी क्षेत्रों में वाहन दुर्घटनाओं को देखते हुए पुलिस द्वारा संघन चेकिंग...

पहाड़ी क्षेत्रों में वाहन दुर्घटनाओं को देखते हुए पुलिस द्वारा संघन चेकिंग अभियान चलाया।

पौड़ी – पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही वाहन दुर्घटनाओं को देखते हुए पुलिस द्वारा लगातार संघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसके मद्देनजर सी०ओ० पौड़ी प्रेम लाल टम्टा द्वारा खुद इस चेकिंग अभियान की कमान संभाली गई है। सी०ओ० पौड़ी प्रेमलाल टम्टा ने बताया कि जिस तरह से पहाड़ी क्षेत्रों में वाहन दुर्घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है, इसके मद्देनजर पुलिस द्वारा लोगों को जागरूक करने के साथ ही यातायात नियमों से अवगत भी कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चेकिंग के दौरान कई वाहन चालक ऐसे भी मिल रहे हैं जिनके पास अपना लाइसेंस नहीं है। इसके साथ ही कई चालक ओवर लोडिंग वाहन चला रहे हैं। जिनके खिलाफ पुलिस प्रशासन सख्त हो गया है। उन्होंने कहा कि ऐसे किसी भी वाहन स्वामी को सड़क में वाहन चलाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। जो नियमों के विरुद्ध वाहन चलाते हुए पाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करना सुनिश्चित किया गया है। जिससे पहाड़ों में हो रहे वाहन दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकेगा।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular