Homeराज्यउत्तराखण्डपहाड़ों में हो रही बरसात से मैदानी इलाकों में बाढ़ जैसे हालत,...

पहाड़ों में हो रही बरसात से मैदानी इलाकों में बाढ़ जैसे हालत, गांव वालों में अफरातफरी व दहशत का माहौल।

उधम सिंह नगर/सितारगंज – सितारगंज पहाड़ों में हो रही बरसात से मैदानी इलाकों में नदियों का जलस्तर बढ़ गया। वही सितारगंज क्षेत्र के अकरौली गांव में नदी का जलस्तर बढ़ने से गांव के 7 मकान देखते ही देखते नदीमें समा गए, जिससे गांव वालों में अफरातफरी व दहशत का माहौल।

कई परिवार अपना सामान भी घरों से नहीं निकाल पाए। नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। जिसको देखते हुए तहसीलदार जगमोहन त्रिपाठी व सिंचाई विभाग की टीमों को बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में जाकर नदी किनारे बसे लोगों से मकान खाली करा लिए। गांव वालों को सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया।

वही तहसीलदार जगमोहन त्रिपाठी ने कहा जो मकान नदी किनारे बने थे वह सरकारी जमीन पर थे जिनको पहले भी खाली कराया गया था। कुछ लोगों ने वहां मकान बनाकर किराए पर दिए हैं। प्रशासन की टीम ने सभी को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया है।

पहाड़ों में लगातार हो रही बरसात से मैदानी इलाकों में नदी नाले उफान पर हैं। इसका लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा ।है 2 दिन से हो रही बरसात से किसानों का भी काफी नुकसान हुआ है। कई जगह धान की फसल बर्बाद हो गई। धान की फसल गिरने से किसानों के चेहरों पर मायूसी किसान परेशान।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular