Homeराज्यउत्तराखण्डपशुओं में लंपी संक्रमण की रोकथाम के लिए किया गया टीकाकरण।

पशुओं में लंपी संक्रमण की रोकथाम के लिए किया गया टीकाकरण।

हरिद्वार – हरिद्वार के बहादराबाद ब्लॉक के ग्राम मीरपुर को आईआईटी रुड़की की ओर से गोद लिया गया है। गांव के विकास के लिए आईआईटी की ओर से गांव में लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वरोजगार से जोड़ने के लिए कार्यक्रम चलाए जाते हैं।

इसके क्रम में पशुओं में फैल रही लंपी बीमारी की रोकथाम के लिए आईआईटी रुड़की और पशुपालन विभाग के संयुक्त अभियान में मीरपुर में करीब 170 पशुओं का टीकाकरण किया गया। अन्य बीमारियों से ग्रस्त करीब सौ पशुओं को भी जांच के बाद दवाइयां वितरित की गईं।

इस मौके पर तेलीवाला स्थित पशु चिकित्सा केंद्र की प्रभारी डॉ. सुमन सैनी, फार्मेसिस्ट सुनील धीमान, सुरेंद्र तिवारी, आईआईटी रुड़की के छात्र प्रत्यक्ष चौहान, उज्ज्वल शर्मा, किशन कश्यप आदि आदि मौजूद रहे। बीमारी से बचने के लिए सफाई का रखें ध्यान।

लंपी बीमारी की रोकथाम के लिए पशुपालन विभाग टीकाकरण करवा रहा है। सोमवार को बहादराबाद पशु चिकित्सालय के प्रभारी डॉ. विपुल जैन की टीम ने धारीवाला, बुगावाला, आंबूवाला, फूलगढ़, शिवगढ़, टीकमगढ़, टिकोला, रानीमाजरा और शाहपुर शीतला खेड़ा में पशुओं का टीकाकरण कराया। बहादराबाद ब्लाक में लंपी बीमारी से अब तक 50 पशुओं की मौत हो चुकी है। पशु चिकित्सक बीमारी की रोकथाम के लिए पशुओं को साफ-सुथरा रखने, मच्छर-मक्खी से बचाने और बीमारी पशु को स्वस्थ पशुओं से अलग रखने की सलाह दे रहे हैं। टीकाकरण करने वाली टीम में चुनराज सिंह, पशु प्रसार अधिकारी धीरेंद्र, अंकुश, इंद्रपाल विकास चौहान मौजूद रहे।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular