Homeराज्यउत्तराखण्डपर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को भेंट किया चारधाम...

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को भेंट किया चारधाम माॅडल…….

नई दिल्ली- उत्तराखंड में संस्कृति और पर्यटन की दृष्टि से वास्तुकला का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। आधुनिकता की अंधी दौड़ में यह पौराणिक और समृद्ध कला धीरे धीरे लुप्तप्राय होने लगी है। काष्ठ शिल्प के संरक्षण व संवर्धन को ध्यान में रखते हुए उत्तराखंड के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने आज उत्तराखंड के काष्ठ शिल्पकारों को साथ लेकर महामहिम राष्ट्रपति से मुलाकात की और उन्हें उत्तराखंड के चारधाम का माॅडल भेंट किया। इस मौके पर उनके साथ चारधाम माॅडल बनाने वाले पिथौरागढ़ के शिल्पकार अनिल कुमार और मुकेश कोली भी मौजूद रहे।इन दोनों शिल्पकारों की काफी समय से इच्छा थी, कि जब भी राष्ट्रपति को उनके हाथ से बना यह माॅडल भेंट किया जाये वह स्वयं भी इस शुभ अवसर के भागीदार बने। उनकी इस प्रबल इच्छा को आज मंत्री सतपाल महाराज ने पूरा करते हुए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को लकड़ी से बना यह चारधाम का माॅडल भेंट किया। उत्तराखंड में लकड़ी के ऊपर वास्तुकला का काम तो यहां घर घर होता रहा है। पुराने जमाने की तिबार, डिन्डालया, मोरी, छाज्जा, खम्ब और न जाने कितनी ही प्राचीन वास्तुकलायें आज विलुप्त होने के कगार पर हैं लेकिन पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज का प्रयास है कि इस प्रचीन कला को प्रोत्साहित कर इसका व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाये। इसी बात को ध्यान में रखते हुए आज उन्होंने राष्ट्रपति से भेंट कर उत्तराखंड की समृद्ध शिल्पकला से उन्हें अवगत कराया।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular