Homeराज्यउत्तराखण्ड"पनामा पेपर लीक मामले दोषी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ पद से हटाए गए"

“पनामा पेपर लीक मामले दोषी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ पद से हटाए गए”

ब्रेकिंग:पनामा पेपर लीक मामले में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को पीएम पद से बर्खास्त कर दिया गया है लंदन में बेनामी संपत्ति बनाने और काला धन जमा करने का आरोप में दोषी पाए जाने पर सुप्रीम कोर्ट ने यह फैसला सुनाया है। नवाज शरीफ के दामाद और बेटी भी पहले ही इस मामले में दोषी पाए गए हैं।

ICIJ नाम की NGO ने पनामा पेपर्स के नाम से यह बड़ा ख़ुलासा किया था. पनामा (उत्तरी व दक्षिणी अमरीका को भूमार्ग से जोडऩे वाला देश) की एक कानूनी फर्म ‘मोसेक फोंसेका’ के सर्वर को 2013 में हैक करने के बाद यह खुलासा किया गया था। पत्रकारों के इस समूह ने करीब 1 करोड़ 10 लाख दस्तावेजों का खुलासा किया था। इसमें 100 मीडिया ग्रुप्स के पत्रकारों को दिखाए गए दस्तावेज शामिल हैं।

पनामा पेपर लीक मामले में संयुक्त जांच दल की रिपोर्ट सामने आने के बाद प्रधानमंत्री नवाज शरीफ पर इस्तीफे का दबाव बढ़ने लगा था। पनामा पेपर लीक में नवाज शरीफ और उनके परिवार का नाम सामने आने के बाद सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर संयुक्त जांच दल (जेआईटी) गठित किया गया था। समिति ने अपनी रिपोर्ट में शरीफ पर भ्रष्टाचार से जुड़े कई संगीन आरोप लगाए थे। उनकी पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) जेआईटी की रिपोर्ट अस्वीकार कर चुकी है।

खबर है कि अब उनकी कुर्सी पर उनके भाई शहवाज शरीफ को बैठाया जा सकता है। द डॉन समाचारपत्र ने संपादकीय के जरिये नवाज शरीफ को अस्थायी तौर पर ही सही लेकिन प्रधानमंत्री की कुर्सी छोड़ने को कहा है। अखबार ने लिखा, ‘जेआईटी द्वारा सुप्रीम कोर्ट में सौंपी गई रिपोर्ट पूरी तरह सही दस्तावेज नहीं है, लेकिन इसमें प्रधानमंत्री और उनके बच्चों पर कई तरह के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। ऐसे में नवाज को लोकतंत्र में उचित कदम उठाते हुए पद छोड़ देना चाहिए।
शरीफ के परिवार के विदेश में संपत्ति अर्जित करने के आरोपों की जांच के लिए संयुक्त जांच दल का गठन किया गया था और जेआईटी ने 10 जुलाई को अपनी रिपोर्ट अदालत को सौंप दी थी। रिपोर्ट में उन पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं। ऐसी खबरें आ रही थी कि पनामा मामले में शरीफ दोषी पाए जाने के बाद अपने भाई शहबाज शरीफ पीएम बना सकते है

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular