Homeराज्यउत्तर प्रदेशपत्नी शब्द का मान रखा तो माँ के रिश्ते को होना पड़ा...

पत्नी शब्द का मान रखा तो माँ के रिश्ते को होना पड़ा शर्मसार, पढ़े खबर!

उत्तर प्रदेश के बरेली के मीरगंज इलाके से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसको पढ़ कर शायद आप भी सोच में पड़ जायेंगे की आखिर इस महिला ने जो किया वो सही किया या गलत और अगर हम इसकी जगह होते तो क्या करते.  जहां एक महिला ने अपने पति के इलाज की खातिर अपने 15 दिन के मासूम बच्चे को 42 हजार में बेच दिया।

जब इनके पड़ोसियों को कुछ दिनो तक बच्चा नही दिखा तब जाकर उन लोगों ने इस दम्पती से पूछताछ कि तो मामले का पता चला । दरअसल नवाबगंज के हाफिजगंज थाना के खो गांव में रहने वाली संजू के पति हरस्वरूप दिहाड़ी मजदूर है.. जो कि पहले बरेली के प्रेमनगर में एक मकान में मजदूरी कर रहा था लेकिन कुछ दिनों पहले वो एक हादसे का शिकार हो गया। असल में काम करने के दौरान 9 अक्टूबर के दिन हरसवरूप पर एक दीवार गिर पड़ी, जिससे वो बुरी तरह घायल हो गया हालांकि उसकी जान तो बच गई पर कमर से नीचे का हिस्सा बेकार हो गया। ऐसे में पैसों की कमी की वजह से उसका इलाज भी ठीक ढ़ंग से नहीं हो सका और इधर घर में अकेले कमाने वाले हरस्वरूप के बीमार होने पर घर में आर्थिक तंगी आ गई।

साथ ही इस गरीबी के हालत में 14 दिसम्बर को हरस्वरूप की पत्नी संजू ने तीसरे बेटे को जन्म दिया।ऐसे में घर के हालात और पति की स्थिति से परेशान संजू ने अपने नवजात बच्चे को को 42 हजार रुपए में बेच दिया, ताकि बीमार पति हरस्वरूप का इलाज करा सके।संजू का कहना है कि उसके पास अपने बच्चे को बेचने के अलावा कोई रास्ता नहीं था।वहीं महीनों से चारपाई पर पड़े हरस्वरूप मौर्य का भी यही कहना है कि “बेचते नहीं तो क्या करते.. हम जैसे गरीब लोगों के पास कोई चारा नहीं था।पैसों की कमी की वजह से अब तक इलाज नहीं हो सका, अब तो पैरों ने भी काम करना बंद कर दिया है और नौकरी करने के लायक नहीं बचा हूं”।

इस मामले में, 15 दिन के नवजात को बेचने की खबर मिलते ही स्थानीय प्रशासन के अधिकारी पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और उन्हे मदद का भरोसा दिया है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular