
काशीपुर के कुंडेश्वरी पुलिस चौकी क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की मौत हो गयी। उसका शव आज सुबह घर के कमरे में पंखे से लटकता पाया गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर
पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।वहीं मृतका के मायके वालों का आरोप है कि दहेज की खातिर उसकी हत्या कर ससुराल वालों ने आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने शक के आधार पर मृतका के पति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। जबकि मृतका का देवर फरार है।



