Homeराज्यदिल्लीनोटबंदी के बाद की स्थिति अफरातफरी : शत्रुघ्न सिन्हा

नोटबंदी के बाद की स्थिति अफरातफरी : शत्रुघ्न सिन्हा

21shatrughan-sinha1

नई दिल्ली: बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने नोटबंदी के बाद की स्थिति को अफरातफरी वाला बताया है और जवाबदेही तय किए जाने की मांग की है, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनकी टीम के सदस्यों ने निराश किया है.

संसद भवन के बाहर संवाददाताओं से बात करते हुए सिन्हा ने कालाधन पर रोक लगाने के ‘साहसिक, बुद्धिमानी भरे और समय पर उठाए गए कदम’ के लिए ‘उत्साही, उर्जावान और एक्शन हीरो’ मोदी की सराहना की. लेकिन नोटबंदी को त्रुटिपूर्ण तरीके से लागू किए जाने को लेकर सरकार को जिम्मेदार भी ठहराया.

उन्होंने तय सीमा से अधिक रूपये निकालने पर लगे प्रतिबंधों पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि लोगों को अपना ही पैसा निकालने से रोका जा रहा है. उन्होंने हैरान होकर पूछा, ‘‘यह किस तरह का नाटक है? ’’

सिन्हा ने कालाधन के खिलाफ नोटबंदी को एक ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ बताए जाने के दावों को आड़े हाथ लेते हुए कहा, ‘‘सरकार की टीम को अपना होमवर्क करना चाहिए था. क्या आपको नहीं लगता कि यह उनकी जिम्मेदारी है कि वे सर्जिकल स्ट्राइक के बाद की स्थिति की भी सुध लें.’’

अक्सर ही सरकार और अपनी पार्टी की आलोचना करने वाले सिन्हा ने आधिकारिक संदेश फैलाने के लिए अरूण शौरी, यशवंत सिन्हा और सुब्रहमण्यम स्वामी की सेवाएं लेने की भी मांग की क्योंकि उनकी साफ सुथरी छवि है.

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular