
पिछले हफ्ते भर से ज्यादा समय से उत्तराखंड कांग्रेस के सभी दिग्गज दिल्ली में जमे रहे लेकिन फिर भी अभी तक नेता प्रतिपक्ष के नाम का फाइनल नहीं हो पाया है। दिल्ली से प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह देहरादून लौटे हैं। प्रीतम ने फिर से वही बात दोहराई है कि हाई कमान जो भी निर्णय लेगा वो ही मान्य होगा। लेकिन इतने दिनों से नेता प्रतिपक्ष के नाम पर एक सहमति न बन पाना इस ओर भी इशारा कर रही है कि कांग्रेस में भीतरखाने कुछ ठीक नहीं चल रहा है।
प्रीतम ने कहा कि दिल्ली में विधान मंडल दल की बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि राष्ट्रीय नेतृत्व उत्तराखंड के लिए नेता प्रतिपक्ष को लेकर निर्णय ले और जो निर्णय राष्ट्रीय अध्यक्ष द्धारा लिया जायेगा वहीं सब को स्वीकार्य होगा। प्रीतम ने कहा कि शीघ्र उत्तराखंड में नेता प्रतिपक्ष मिलेगा। वहीं विधानसभा में उपनेता परिपेक्ष करन माहरा ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व जो भी जिम्मेदारी देगा उसे निभाएंगे।