
उत्तराखंड कांग्रेस ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस ने बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, महिला अपराध, किसानों की समस्या और हरिद्वार कुम्भ में हुए टेस्टिंग घोटाले के मुद्दे को लेकर प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिह के आह्रवान पर प्रदेशभर में भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन के साथ पुतला दहन किया। राजधानी देहरादून में भी प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में बीजेपी की केंद्र और प्रदेश सरकार का पुतला फूंका गया। प्रीतम सिंह ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला। प्रीतम सिंह ने कहा कि इसके बाद आगामी 10 जुलाई को राजधानी देहरादून में उनके नेतृत्व में इन्हीं मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री आवास भी कूच किया जाएगा ।