Homeराज्यउत्तराखण्डनाबालिग से शादी करने वाले को पिथौरागढ़ पुलिस ने नोएडा से किया...

नाबालिग से शादी करने वाले को पिथौरागढ़ पुलिस ने नोएडा से किया गिरफ्तार।

पिथौरागढ़ – पिथौरागढ़ जिले के तहसील बेरीनाग के राजस्व क्षेत्र से पिथौरागढ़ पुलिस को एफ.आई.आर. सं0- 03/22, धारा- 323/376 भादवि, 5(ञ)(II)/6 पोक्सो अधिनियम व 9 बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम बनाम दीपक टम्टा प्राप्त हुई थी। जिसकी विवेचना महिला उ0नि0 रेनू, प्रभारी महिला हेल्प लाईन पिथौरागढ़ द्वारा सम्पादित की जा रही है।

उक्त प्रकरण में पीड़िता से दूसरी शादी करने वाले व्यक्ति दीपक कुमार तथा पीड़िता की माँ व एक अन्य बिचौलिया महिला को पूर्व में ही गिरफ्तार किया जा चुका है तथा नाबालिग से पहली शादी करने वाले अभियुक्त की गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार, पुलिस उपाधीक्षक ऑप्स, सुमित पाण्डे के पर्यवेक्षण में एक पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा साइबर सैल की मदद से गहन सुरागरसी- पतारसी करते हुए नाबालिग से पहली शादी करने वाले अभियुक्त प्रकाश राम पुत्र स्व0 रमेश राम, निवासी- ग्राम चिटगल, गंगोलीहाट जिला पिथौरागढ़ उम्र- 30 वर्ष, को दिनांक- 26.06.2022 को व्यंजन रेस्टोरेन्ट, ओल्ड कोर्ट कॉम्प्लैक्स सेक्टर- 80, नोएडा उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular