Homeराज्यउत्तराखण्डनाबालिक लड़की के अपहरण मामले में पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार।

नाबालिक लड़की के अपहरण मामले में पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार।

हरिद्वार – हरिद्वार की ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र से दिन पहले नाबालिक लड़की का अपहरण करने वाले आरोपी को आखिरकार पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी नौ जुलाई को तेरह साल की मासूम को बहला फुसलाकर भगा ले गया था। तीन दिन पहले ही कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने लड़की को बरामद कर लिया था। मेडिकल परीक्षण और बयानों के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण के साथ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया था।

नौ जुलाई को ज्वालापुर के रहने वाले एक व्यक्ति द्वारा पुलिस को तहरीर देकर बताया गया था कि उसकी 13 साल की बेटी का किसी अज्ञात व्यक्ति ने अपहरण कर लिया है। काफी तलाशने के बाद भी लड़की का कुछ पता नहीं चल रहा है, जिसके बाद कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने एक टीम का गठन कर लड़की की तलाश शुरू की थी।

पुलिस टीम ने बीती सोलह जुलाई को लड़की को बरामद कर लिया। हालांकि तब अपहरण करने वाला पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाया था। कोतवाली ज्वालापुर इंचार्ज आरके सकलानी ने बताया कि नाबालिक लड़की का मेडिकल कराने के बाद उसके 164 के तहत बयान दर्ज कराए थे, जिसके बाद पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपी सुमित पुत्र राजू निवासी किरतपुर बिजनौर उत्तर प्रदेश के खिलाफ अपहरण और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू की थी। आज पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी घास मंडी क्षेत्र में किसी से मिलने आने वाला है, जिसके बाद पुलिस टीम को लगा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments