Homeराज्यउत्तराखण्डनहीं थम रही बीजेपी में गुटबाजी,पंचायत सदस्य की जमकर पिटाई

नहीं थम रही बीजेपी में गुटबाजी,पंचायत सदस्य की जमकर पिटाई

बड़ी खबर : हरिद्धार में बीजेपी में गुटबाजी थमने का नाम नहीं ले रही है अभी मेयर और सतपाल समर्थकों के बीच की खुनी झड़प पूरी तरह से शांत भी नहीं हो पायी थी कि हरिद्धार के लक्सर क्षेत्र में भाजपाइयों के आपस में भिड़ंत का एक और मामला सामने आ गया हैं। मामला लक्सर क्षेत्र के खानपुर का हैं जंहा पर भाजपा तिरंगा यात्रा में जिला पंचायत सदस्य की पिटाई का मामला सामने आया हैं। पिटाई का आरोप कुंवर प्रणव सिंह चैम्पियन के समर्थकों पर लगा हैं।
 मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को खानपुर में भाजपा की तिरंगा यात्रा में शामिल होने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्धार के सांसद रमेश पोखरियाल निंशक वहां पहुंचने वाले थे। लेकिन निशंक के तिरंगा यात्रा में देर से पहुँचने पर  चैम्पियन समर्थकों ने वहां हंगामा शुरु कर दिया और भीड़ में जिला पंचायत सदस्य रजनीश की जमकर पिटाई हो गई। कुँवर प्रणव चेम्पियन के समर्थकों पर इस पिटाई का आरोप लगा हैं। बताया जा रहा है कि समर्थक निंशक को जिला पंचायत सदस्य को कार्यक्रम से पहले अपने घर ले गये थे। जिस कारण से कार्यक्रम में पहुंचने में उन्हे देर हो गयी। जबकि चैम्पियन और उनके समर्थक काफी देर से उनका इंतजार कर रहे थे। इसी बात से नाराज समर्थकों ने रमेश निशंक व विधायक चेम्पियन की मौजूदगी में ही जिला पंचायत सदस्य की पिटाई कर दी गई फिलहाल जिला पंचायत सदस्य ने खानपुर थाने में चार चैम्पियन समर्थकों सहित कई लोगो के खिलाफ दी गई तहरीर दे दी हैं।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular