Homeराज्यउत्तराखण्डनहर में मिला नवजात शिशु का शव, क्षेत्र में मचा हडकंप।

नहर में मिला नवजात शिशु का शव, क्षेत्र में मचा हडकंप।

नैनीताल/कालाढूंगी – कालाढूंगी थाना अंतर्गत बैलपड़ाव चौकी के रतनपुर ग्रामसभा चंद्रपुर नहर पर मृत नवजात शिशु का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

रतनपुर ग्रामसभा के प्रधान पति हेम तिवारी ने बैलपड़ाव पुलिस को सूचना देकर अवगत कराया और पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शव का पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

वहीं पुलिस क्षेत्राधिकारी रामनगर बलजीत सिंह भाकुनी ने बताया कि बैलपड़ाव नहर में 7 माह का नवजात शिशु का शव बरामद हुआ है जिसका पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव की शिनाख्त के लिए आगे की जांच जारी रहेगी।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular