
गदरपुर। देवभूमि वर्किंग जनर्लिस्ट यूनियन एवं पर्वतीय समाज की महिलाओं द्वारा नशे के खिलाफ मुहिम चलाने के लिए गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें युवा पीढ़ी को जागरूक करने पर व्यापक चर्चा हुई । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मिसेज इंडिया लुबना बिरिंग ने कहा कि बगैर जनसहभागिता के समाज मे व्याप्त कुरीतियों पर अंकुश लगाना बेहद मुश्किल है। एक स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए नशे के को जड़ से खत्म करना होगा ।
सकेनिया रोड स्थित एक बारात घर मे नशा, महिला सशक्तिकरण, कन्याभ्रूण हत्या, स्वच्छता विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि मिसेज इंडिया लुबना बिरिंग एवम सभी अतिथियों का तिलक लगाकर स्वागत किया। मुख्य अतिथि डॉ. लुबना बिरिंग ने कहा कि देश मे जो अपराध बढ़ रहे है उसके लिए नशा जिम्मेदार है नशे के कारण ही महिलाओं पर अत्याचार होते है। उन्होंने नशे को जड़ से उखाड़ फेंकने की जरूरत बताई तथा कहा कि यह बिना जागरूकता एवम जनसहयोग के सम्भव नही है।
उन्होंने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या एक अभिशाप है। बाल विकास परियोजना अधिकारी आशा नेगी ने कहा कि सरकार द्वारा गर्भवती महिलाओं के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही है जिसमें टीकाकरण, पुष्टाहार दिया जाना शामिल है। उन्होंने कहा कि बढ़ती हुई जनसंख्या देश के विकास में बाधक है इस पर रोकथाम बेहद जरूरी है । पूर्व पालिकाध्यक्ष अंजू भुड्डी ने कहा कि समाज मे व्याप्त कुरीतियों को दूर करने के लिए शिक्षा की एक अहम भूमिका रहती है।
देवभूमि वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के प्रदेश महामंत्री प्रदीप फुटेला ने कहा कि महिलाओं को जागरूक होना पड़ेगा तभी एक स्वस्थ समाज का सपना साकार हो सकता है कार्यक्रम की संयोजक शशिकला बिष्ट ने सभी अतिथियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन समाज को एक प्रेरणा देने का कार्य करते है ।
इस दौरान व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री अशोक छाबड़ा,राकेश गुम्बर, बंटी भुड्डी, संतोष गुप्ता,सुनील त्रिपाठी,आयुषी शर्मा,दीपाली सुखीजा, गीता पपोला, ललिता,नीलम, कमला सावंत,कल्पना शाह,संगीता,लक्ष्मी पंत,प्रीति गुप्ता,सुहानी, कविता गुप्ता,रंजना ,अंजू, सुनीता,रमा,गीता, पिंकी,मंजू आदि मौजूद थे।