Homeराज्यउत्तराखण्डनगर पालिका चुनाव के लिए कांग्रेस ने शुरू की तैयारी, श्रीनगर और...

नगर पालिका चुनाव के लिए कांग्रेस ने शुरू की तैयारी, श्रीनगर और बाजपुर के पर्यवेक्षक किए तैनात…..

देहरादून- श्रीनगर और बाजपुर नगर पालिका चुनाव के लिए कांग्रेस ने तैयारी शुरू कर दी। प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने सोमवार को दोनों निकायों के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिए। श्रीनगर नगर पालिका चुनाव के लिए पूर्व विधायक विजयपाल सिंह सजवाण को पर्यवेक्षक बनाया गया है। जबकि बाजपुर की जिम्मेदारी पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत को सौंपी गई है। प्रीतम ने बताया कि पर्यवेक्षकों को निकायों में जाकर पार्टी कार्यकर्ताओं की भावनाओं के अनुसार प्रत्याशी पैनल और चुनावी रणनीति बनाने के निर्देश दिए गए हैं। पर्ववेक्षक की रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्यवाही की जाएगी। सूत्रों के अनुसार लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस के सामने इन दोनों निकाय की चुनाव पहली चुनौती हैं। लोस चुनाव में हारी कांग्रेस इस चुनाव को जीत के इरादे के साथ लड़ना चाहती है।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular