Homeराज्यउत्तराखण्डनगर निकाय चुनाव को लेकर डीएम ने ली समीक्षा बैठक, अधिकारियों को...

नगर निकाय चुनाव को लेकर डीएम ने ली समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए यह दिशा निर्देश……

देहरादून- राजधानी देहरादून मे डीएम एस.ए मुरूगेशन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में नगर निकाय चुनाव की आचार संहिता लागू होने के बाद जनपदीय तथा सम्बन्धित अधिकारियों को नगर निकाय से सम्बन्धित विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा करने हेतु समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।
जिलाधिकारी द्वारा नगर निकाय चुनाव को सकुशलता से सम्पादित कराने के लिए अधिकारियों की नियुक्ति करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने इस दौरान निभाए जाने वाले कर्तव्यों, आचार संहिता का अक्षरशः पालन करने, निर्वाचन की गोपनीयता व निष्पक्षता बनाये रखने और अपने-अपने कर्तव्यों को भलीभांति समझते हुए निर्वाचन में अपना सकारात्मक योगदान देने के निर्देश दिये। इस दौरान अधिकारी को निभाये जाने वाले कर्तव्यों, उनकी जरूरत अनुसार अधीनस्थ कार्मिकों की नियुक्ति, जरूरी समन्वय बिन्दुओं पर चर्चा की गयी और आगामी 17 अक्टूबर को निर्वाचन से जुड़े रिटर्निंग अधिकारियों, प्रभारी अधिकारियों और सहायक प्रभारी अधिकारियों को कलेक्टेªट सभागार में आयोजित किये जाने वाले प्रशिक्षण में भी प्रतिभाग करने और अपनी-अपनी शंका व सुझावों को साझा करने के निर्देश दिये, जिससे चुनाव प्रक्रिया से सम्बन्धित सभी बातों पर स्पष्टता हो सके।उन्होने कहा कि निर्वाचन में लगे कोई अधिकारी व कार्मिक किसी विशेष परिस्थिति में अनुपस्थित हुए हैं तो उनके स्थान पर तत्काल अन्य व्यक्ति की ड्यूटी लगाते हुए सूची को अपडेट करवा लें। जिलाधिकारी ने निर्वाचन में लगे सभी अधिकारियों को अपने स्तर पर समय रहते पर्याप्त होमवर्क करने के भी निर्देश दिये और किसी भी प्रकार के अतिरिक्त कार्मिकों की नियुक्ति इत्यादि को तत्काल सूचित करने को कहा। उन्होंने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा विनिर्दिष्ट समय सारणी के अनुसार निर्वाचन सम्पन्न कराये जायेगें। नाम निर्देशन पत्र 20 अक्टूबर, 22 एवं 23 अक्टूबर 2018 को समय पूर्वाहन 10 बजे से अपरान्ह 5 बजे तक जमा किये जायेंगे। नाम निर्देशन पत्रों की जांच 25 एवं 26 अक्टूबर 2018 को पूर्वान्ह 10 बजे से कार्य समाप्ति तक किया जायेगा। नाम वापसी 27 अक्टूबर 2018 को पूर्वान्ह 10 बजे से अपरान्ह 4 बजे तक जायेगा। निर्वाचन प्रतीक आवंटन 29 अक्टूबर 2018 को पूर्वान्ह 10 बजे से कार्य समाप्ति तक। मतदान 18 नवम्बर 2018 को पूर्वान्ह 8 बजे से अपरान्ह 5 बजे तक तथा मतगणना का कार्य 20 नवम्बर 2018 को पूर्वान्ह 8 बजे से कार्य समाप्ति तक किया जायेगा। उन्होने सम्बन्धित अधिकारियों को उनके क्षेत्र में निर्वाचन कार्यक्रम का व्यापक प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिये। नाम निर्देशन पत्रों की को प्राप्त करने, नाम निर्देशन पत्रों की जाचं करने, नाम निर्देशन पत्रों वापसी एवं निर्चाचक प्रतीक चिन्ह आवंटन की कार्यवाही सम्बन्धित निर्वाचन अधिकारियों द्वारा जिला मुख्यालय की नगर पालिका परिषदों की जिला मुख्यालय पर तथा शेष नगर निकायों की सम्बन्धित तहसील मुख्यालय अथवा जिला मजिस्टेªट, जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा निर्धारित स्थल पर की जायेगी। जिला मुख्यालय के नगर पालिका परिषदों की मतगणना जिला मुख्यालय पर तथा शेष नगर निकायों की मतगणना सम्बन्धित तहसील, मुख्यालय पर अथवा जिला मजिस्टेªट, जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा निर्धारित स्थान पर की जायेगी। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी जी.एस रावत, नगर आयुक्त विजय कुमार जोगदंडे, नगर मजिस्टेªट मनुज गोयल, अपर जिलाधिकारी बीर सिंह बुदियाल व अरविन्द पाण्डेय, राजेन्द्र प्रसाद सेमवाल सहित निर्वाचन में नियुक्त किये गये विभिन्न अधिकारी मौजूद रहे।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular