बड़ी खबर : नगर निकायों के सीमा विस्तार पर सियासी लड़ाई अब तेज हो गई है। शुक्रवार को कांग्रेस ने पूरे प्रदेश में भाजपा के पुतले दहन कर एलान किया कि इस मामले में वह कोर्ट जा रही है। वंही बीजेपी ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा है कि कांग्रेस को कोर्ट जाने से रोका किसने है। बीजेपी ने साफ किया है कि केंद्र की तमाम योजनाएं शहरों के लिए है। सीमा विस्तार के बाद राज्य के तमाम इलाके इन योजनाओं के दायरे में आ जाएंगे। इसलिए सीमा विस्तार का विरोध आम आदमी के विकास का विरोध है।नगर निकायों में सीमा विस्तार के मामले ने अब पूरी तरह सियासी रंग ले लिया है। अगले साल नगर निकाय चुनाव होने हैं और इससे पहले बडे़ स्तर पर सीमा विस्तार किया जा रहा है। कांग्रेस ने शुक्रवार को पूरे प्रदेश में सीमा विस्तार पर भाजपा के पुतले फूंके। नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश ने एलान किया कि पार्टी इस मामले में कोर्ट जा रही है। उन्होंने कहा कि सीमा विस्तार के नाम पर मनमानी की जा रही है। कांग्रेस ये मनमानी होने नहीं देगी। पूर्व सीएम हरीश रावत ने इंदिरा हृदयेश के बयान का समर्थन करते हुए उन्होंने सीमा विस्तार के पुरजोर विरोध की आवश्यकता बताई।


