Homeराज्यउत्तराखण्डनकली नमक की सप्लाई पर किराना व्यापारियों के प्रतिष्ठान और गोदामों पर...

नकली नमक की सप्लाई पर किराना व्यापारियों के प्रतिष्ठान और गोदामों पर छापेमारी।

 

उधम सिंह नगर – उधम सिंह नगर में नमक बनाने वाली ब्रांडेड टाटा कंपनी के नाम से नकली नमक की बड़े स्तर पर सप्लाई किये जाने की सूचना पर देर रात टाटा कंपनी के अधिकारियों ने स्थानीय पुलिस और जिले की एसओजी टीम के साथ मिलकर जिले के गदरपुर काशीपुर और जसपुर में किराना व्यापारियों के प्रतिष्ठान और गोदामों पर छापेमारी की। जिले भर में टाटा कंपनी के नमक के नाम पर नकली नमक बेचे जाने की स्थानीय एजेंटों की तरफ से लगातार शिकायत की जा रही थी। जिस पर कंपनी के अधिकारियों की शिकायत पर नकली नमक बेचने वाले व्यापारियों का पता चलने पर कंपनी के अधिकारियों ने जिले के कप्तान से की शिकायत की। जिस पर एसओजी और स्थानीय पुलिस ने साथ मिलकर छापेमारी की। जसपुर एसओजी ओर स्थानीय पुलिस टीम ने 7 गोदामों पर छापेमारी कर 25000 नकली टाटा नमक के पैकेट बरामद किए।

अपर पुलिस अधीक्षक चन्द्रमोहन सिंह ने बताया कि टाटा कंपनी की तरफ से नकली नमक की शिकायत मिलने पर जसपुर काशीपुर ओर बाजपुर में छापेमारी की गई। जिसमे जसपुर में 300 कट्टे नखली नमक के मिले साथ ही बाजपुर ओर काशीपुर में नखली नमक बरामद किया गया है। जिसमे जसपूर क्षेत्र में एक ही दुकानदार है जिसमे मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जाएगी। लेकिन अभी प्रशासन मिलावट खोर व्यापारी का नाम बताने से कतराती नजर आ रही है

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments