Homeराज्यउत्तराखण्डधार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकर पिथौरागढ़ पुलिस ने हटवाये।

धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकर पिथौरागढ़ पुलिस ने हटवाये।

पिथौरागढ़ – धार्मिक स्थलों में नियम विरूद्ध प्रयोग किये जा रहे लाउडस्पीकर जिनसे ध्वनि प्रदूषण उत्पन्न हो रहा है, लाउडस्पीकर हटाये जाने हेतु माननीय उच्च न्यायालय उत्तराखण्ड नैनीताल द्वारा आदेश पारित किये गये हैं। आज पिथौरागढ़ पुलिस के समस्त थानों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत ऐसे कुल 15 धार्मिक स्थलों को चिन्हित किया गया है, जिनमें नियम विरूद्ध लाउडस्पीकर प्रयोग किये जा रहे हैं।

पुलिस अधीक्षक  लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाकर जामा मस्जिद पिथौरागढ़, शिव/ शनि मन्दिर पिथौरागढ़, सिया हैदरी जामा मस्जिद खड़कोट, लक्ष्मी नारायण मन्दिर पिथौरागढ़, घन्टाकरण मन्दिर पिथौरागढ़, इमामबाड़ा मस्जिद लिन्ठ्यूड़ा, सेराकोट मन्दिर डीडीहाट, शिव मन्दिर डीडीहाट, शिव मन्दिर बेरीनाग, मस्जिद बेरीनाग, शिव मन्दिर थल, माँ दुर्गा मन्दिर, लेक घाटी, माँ भगवती देवी मन्दिर होकरा, शिव मन्दिर नाचनी, जामा मस्जिद जौलजीवी में लगे लाउडस्पीकर हटवाये गये।
इसके अतिरिक्त सभी मन्दिर, मस्जिद, गुरूद्वारे, चर्च संचालकों को निर्देशित किया गया कि लाउडस्पीकर का प्रयोग नही करेंगे। यदि किसी भी धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर का प्रयोग किया जाता है तो सम्बन्धित संचालक/ प्रबन्धक के विरूद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular