Homeराज्यउत्तर प्रदेशधामी के बुलावे पर दस साल बाद विधानसभा पहुंचे भगतदा.....

धामी के बुलावे पर दस साल बाद विधानसभा पहुंचे भगतदा…..

देहरादून- राजनीतिक रूप से यह रोमांचकारी दृश्य था कि दस साल बाद प्रदेश के दिग्गज भाजपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी विधानसभा पहुंच गए। वो भी खटीमा विधायक पुष्कर सिंह धामी के बुलावे पर। विषय था खटीमा क्षेत्र के गांव बग्गा 54 को बचाने का।
भगतदा ने धामी के अनुरोध पर इस गांव के लिए मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से बात की।
मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया है इसका विस्तृत अध्ययन किया जा रहा है जो भी संभव होगा सरकार के द्वारा किया जाएगा। खबर मिलते ही प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट भी मुख्यमंत्री कार्यालय पहुंच गए। कोश्यारी के नेतृत्व में मंत्री यशपाल आर्य, खटीमा पुष्कर सिंह धामी, राजेश शुक्ला, ननवीन दुमका, स्वामी यतीश्वरानंद, उमेश काऊ, सौरभ बहुगुणा समेत दर्जन भर विधायक मौजूद रहे। विधायक पुष्कर सिंह धामी ने इस संदर्भ में यशपाल आर्य से खटीमा के ग्राम बग्गा 54 के सम्बंध में वार्ता की। धामी ने विधानसभा सत्र में भी नियम 300 के तहत सीमान्त विधानसभा क्षेत्र खटीमा के ग्राम बग्गा 54 को राजस्व ग्राम घोषित किये जाने का मामला उठाया।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular